News By – नीरज बरमेचा
थाना नामली पुलिस को दिनांक-29.08.2022 के शाम पांच बजे लगभग आशाराम बापू आश्रम फंटा, नामली रोड़ ग्राम पंचेड़ में हरिओम पिता कन्हैयालाल वर्मा , निवासी-पंचेड़ का एक मोटरसाईकल बुलेट बिना नंबर की जिसके पीछे ठि. Pव एक अन्य मोटर साइकल पर VIP चमार लिखा हुआ संदिग्ध अवस्था में मिला । जिससे शंका होने पर पूछताछ करने पर हरिओम वर्मा ने वाहन के दस्तावेज पास में नहीं होकर उक्त बुलेट मोटरसाईकलचोरी की होना एवं लगभग दस माह पूर्व उसके साथी राहुलसिंह पिता भंवरसिंह राजपूत, निवासी-गुडरखेड़ा,तहसील-पिपलौदा के साथ ग्राम सुंदरसी कंजरडेरा, जिला-शाजापुर से दो बुलेट मोटरसाईकल 50-50 हजार रूपये में खरीदकर क्षेत्र में उक्त वाहनों से बिंदास होकर घूमना बताया । हरिओम वर्मा के कब्जे से उक्त मो.सा. बुलेट जप्त कर उसे गिरफ्तार किया गया ।हरिओम के बताये अनुसार उसके साथी राहुलसिंह राजपूत के घर ग्राम गुडरखेड़ा जाकर राहुलसिंह राजपूत के कब्जे से उसके घर के पीछे बाड़े में खड़ी बिना नंबर की चोरी की अन्य मोटरसाईकलबुलेट जप्त कर उसे गिरफ्तार किया गया ।जप्त की गई दोनो बुलेट की कीमत लगभग 1.5-1.5 लाख है। पुलिस थाना नामली पर इस्तगासा क्रं. 01/2022, धारा- 41(1)(4) 102 जा.फौ. एवं 379 भादवि का पंजीबद्ध होकर विवेचना में है । आरोपीगण हरिओम वर्मा एवं राहुलसिंह राजपूत दोनों को दो दिवस के पुलिस रिमाण्ड पर लिया गया । चोरी की अन्य मोटरसाईकलों की बरामदगी एवं मुख्य आरोपी की तलाश हेतु पुलिस टीम ग्राम सुंदरसी जिला-शाजापुर भेजी गयी है ।


रतलामी फीवर के लिए हमें व्हाट्सएप पर ज्वाइन करे…
https://chat.whatsapp.com/I3cXSVVXvVF8Xo4OHT2A9t
न्यूज़ इंडिया 365 – खबरों का रतलामी फीवर के व्हाट्सएप ग्रुप में जुड़ने और महत्वपूर्ण समाचारो के साथ अपने को अपडेट रखने के लिए, ऊपर दी गयी लिंक पर क्लिक करे|



