रतलाम में भी शुरू हुई इस शानदार इलेक्ट्रिक स्कूटर की बिक्री, जो सिंगल चार्ज पर चलेंगी 100KM…

0

कुछ समय पहले टीवीएस ने अपने इलेक्ट्रिक स्कूटर ने TVS iQube का नया मॉडल लॉन्च किया था| TVS iQube 2022 को लेकर कंपनी ने पहले से ज्यादा रेंज मिलने और सुरक्षित होने का दावा भी किया है| अब यह इलेक्ट्रिक स्कूटर ने TVS iQube रतलाम में भी बिक्री के लिए उपलब्ध हो गया है| 

इसके 3 वैरिएंट लॉन्च किए गए हैं:- 

  1. TVS iQube (Ratlam On Road Rs. 1.38 Lakh)
  2. TVS iQube S (Ratlam On Road Rs. 1.45 Lakh)
  3. TVS iQube ST (इसकी कीमत का खुलासा अभी नहीं किया गया है, हालांकि, 999 रुपये में इसे रिज़र्व किया जा सकता है)

“इलेक्ट्रिक व्हीकल्स पर मध्यप्रदेश में सिर्फ सेंट्रल गवर्मेंट की तरफ सब्सिडी दी जा रही है, लेकिन स्टेट गवर्नमेंट की तरफ से शिवराज सरकार ने अभी तक इलेक्ट्रिक व्हीकल्स पर कोई सब्सिडी नहीं दी है|” 

TVS iQube की कंपनी ने दो वैरिएंट की बुकिंग शुरू कर दी है. लेकिन TVS iQube ST को प्री-बुक कराया जा सकता है. साथ ही कंपनी ने इन सक्टरों की डिलीवरी भी तुरंत शुरू करने का दावा करती है. इसमें बेसिक वैरिएंट और iQube S वैरिएंट में 100 KM तक की रेंज रखी गई है. पहले TVS iQube केवल 75 किमी की ही रेंज देता था. बेसिक वर्जन और एस वैरिएंट में 78 किमी प्रति घंटा की टॉप-स्पीड रखी गई है| जबकि एसटी वैरिएंट 82 किमी प्रति घंटा की स्पीड के साथ मार्केट में उतारा जएगा|

पिछले मॉडल की टॉप स्पीड 78kmph थी. वहीं, उसमें 75 किमी की रेंज का दावा किया गया था. अब, iQube के बेस और S मॉडल में 100 किमी की रेंज का दावा किया गया है. वहीं, इनकी टॉप स्पीड 78 किमी प्रति घंटे है. इसके अलावा, iQube के एसटी मॉडल में 140 किमी की रेंज का दावा किया गया है और इसकी टॉप स्पीड 82 किमी प्रति घंटे है. इन इलेक्ट्रिक स्कूटरों की बैटरियां भी पहले की तरह IP67 सर्टिफाइड हैं. ये AIS 156 सर्टिफिकेशन प्राप्त हैं, जिससे इस्तेमाल करने के लिए सेफ हैं.

मिलेंगे बेहतरीन फीचर्स

iQube के स्टैंडर्ड  मॉडल में 5 इंच का कलर टीएफटी डिस्प्ले मिलता है जबकि एस में 7 इंच का नार्मल डिस्प्ले और एसटी मॉडल में 7 इंच का टचस्क्रीन डिस्प्ले दिया गया है| कस्टमर्स चाहें तो इस डिस्प्ले को अपनी पसंद के अनुसार कस्टमाइज़ करवा सकते हैं या बिल्ट इन थीम का इस्तेमाल भी कर सकते हैं. इसके अलावा, आप इन स्कूटरों को अपने स्मार्टफोन से भी कनेक्ट कर सकते हैं और कॉल अलर्ट, नेविगेशन व फोन की बैटरी की स्थिति जान सकते हैं. इसमें 5-वे जॉयस्टिक और Amazon Alexa का उपयोग करके स्कूटर के साथ इंटरेक्शन का विकल्प भी है. इस अपडेट के साथ टीवीएस चार्जिंग को फास्ट करने के लिए तीन अलग-अलग चार्जिंग विकल्प दे रहा है|


मात्र रु. 999 में इस लिंक पर जाकर आप भी बुक कर सकते है TVS iQube का इलेक्ट्रिक स्कूटर

https://www.tvsmotor.com/iqube


 


रतलामी फीवर के लिए हमें व्हाट्सएप पर ज्वाइन करे…

https://chat.whatsapp.com/I3cXSVVXvVF8Xo4OHT2A9t

न्यूज़ इंडिया 365 – खबरों का रतलामी फीवर के व्हाट्सएप ग्रुप में जुड़ने और महत्वपूर्ण समाचारो के साथ अपने को अपडेट रखने के लिए, ऊपर दी गयी लिंक पर क्लिक करे|