News By – विवेक चौधरी
रतलाम जिले में औसत वर्षा का आँकड़ा पार, अब तक 40 इंच से अधिक
रतलाम 02 सितम्बर 2022/ इस मानसून सत्र में जिले में वर्षा का औसत आँकड़ा पार हो गया है। रतलाम जिले की सामान्य औसत वर्षा 918 मिलीमीटर है जबकि इस वर्ष अब तक 1009.36 मिलीमीटर अर्थात 40 इंच से अधिक वर्षा दर्ज की जा चुकी है। गत वर्ष की तुलना में इसी अवधि तक जिले में 28 इंच से अधिक वर्षा दर्ज की गई थी। जबकि मौसम वैज्ञानिकों का अनुमान यह है कि इस माह और बारिश होना है जिससे मौजूदा वर्षा का आँकड़ा और अधिक बढ़ जाएगा। 02 सितम्बर की सुबह 8.00 बजे समाप्त हुए 24 घंटो के दौरान जिले में औसतन लगभग 18.51 मिलीमीटर वर्षा दर्ज की गई। इस दौरान आलोट में 22 मिलीमीटर, जावरा में 5 मिलीमीटर, ताल में 60 मिलीमीटर, पिपलौदा में 23 मिलीमीटर, बाजना में 4 मिलीमीटर, रतलाम में 27 मिलीमीटर, रावटी में 2.10 मिलीमीटर तथा सैलाना में 5 मिलीमीटर, वर्षा दर्ज की गई।


रतलामी फीवर के लिए हमें व्हाट्सएप पर ज्वाइन करे…
https://chat.whatsapp.com/I3cXSVVXvVF8Xo4OHT2A9t
न्यूज़ इंडिया 365 – खबरों का रतलामी फीवर के व्हाट्सएप ग्रुप में जुड़ने और महत्वपूर्ण समाचारो के साथ अपने को अपडेट रखने के लिए, ऊपर दी गयी लिंक पर क्लिक करे|



