रेलवे ने बढ़ाये ट्रेनों में अतिरिक्त कोच, बांद्रा देहरादून एक्सप्रेस होगी एलएचबी रेक वाली…

0

News By – विवेक चौधरी 

रतलाम 02 सितंबर 2022। त्योहारों के चलते यात्री ट्रेनों पर दबाव बढ़ना प्रारम्भ हो गया है। रेलवे भी इसके लिए तैयारी करता नजर आ रहा है। त्योहारों पर बढ़ते यात्रियों के दबाव के मद्देनजर रेलवे यात्री ट्रेनों में कोच बढ़ा रहा है। रतलाम रेल मंडल के जनसंपर्क अधिकारी खेमराज मीणा ने बताया कि यात्रियों की सुविधा के लिए रतलाम मंडल के विभिन्‍न स्‍टेशनों से होकर चलने वाली  कुल 10 जोड़ी ट्रेनों में अस्थायी तौर पर अतिरिक्त कोच जोड़ने
का निर्णय लिया गया है।

इन ट्रेनों का विवरण इस प्रकार है:-

  1. गाड़ी संख्या 20473 दिल्‍ली सरायरोहिल्‍ला उदयपुर सिटी एक्‍सप्रेस में 30 सितम्‍बर, 2022 तक तथा गाड़ी संख्‍या 20474 उदयपुर सिटी दिल्‍ली सरायरोहिल्‍ला एक्‍सप्रेस में 01 अक्‍टूबर, 2022 तक तत्‍काल प्रभाव से स्‍लीपर श्रेणी के चार अतिरिक्‍त कोच जोड़े जाएंगे।
  2. गाड़ी संख्या 19666 उदयपुर सिटी खजुराहो एक्‍सप्रेस में 25 सितम्‍बर, 2022 तक तथा गाड़ी संख्‍या 19665 खजुराहो उदयपुर सिटी एक्‍सप्रेस में 27 सितम्‍बर, 2022 तक तत्‍काल प्रभाव से एक थर्ड एसी एवं एक स्‍लीपर श्रेणी के अतिरिक्‍त कोच जोड़े जाएंगे।
  3. गाड़ी संख्या 19601 उदयपुर सिटी न्‍यू जलपाईगुड़ी एक्‍सप्रेसमें 03 से 24 सितम्‍बर, 2022 तक तथा गाड़ी संख्‍या 19602 न्‍यू जलपाईगुड़ी उदयपुर सिटी एक्‍सप्रेस में  05 से 26 सितम्‍बर, 2022 तक थर्ड एसी का एक अतिरिक्‍त कोच जोड़ा जाएगा।
  4. गाड़ी संख्या 20971 उदयपुर सिटी शालीमार एक्‍सप्रेस में 24 सितम्‍बर, 2022 तक तथा गाड़ी संख्‍या 20972 शालीमार उदयपुर सिटी एक्‍सप्रेस में 25 सितम्‍बर, 2022 तक तत्‍काल प्रभाव से थर्ड एसी का एक अतिरिक्‍त कोच जोड़े जाएंगे।
  5. गाड़ी संख्या 12991/12992 उदयपुर जयपुर उदयपुर एक्‍सप्रेस में 30 सितम्‍बर, 2022 तक तत्‍काल प्रभाव से  एक एसी चेयर कार,  एक चेयर कार एवं दो सामान्‍य श्रेणी के अतिरिक्‍त कोच जोड़े जाएंगे।
  6. गाड़ी संख्या 19608 मदार जं. कोलकाता एक्‍सप्रेस में 05 से 26 सितम्‍बर, 2022 तक तथा गाड़ी संख्‍या 19609 कोलकाता मदार जं. एक्‍सप्रेस में 08 से 29 सितम्‍बर, 2022 तक  थर्ड एसी के दो अतिरिक्‍त कोच जोड़ा जाएगा।
  7. गाड़ी संख्या 19711 जयपुर भोपाल एक्‍सप्रेस में 30 सितम्‍बर, 2022 तक तथा गाड़ी संख्‍या 19712 भोपाल जयपुर एक्‍सप्रेस में  01 अक्‍टूबर, 2022 तक तत्‍काल प्रभाव से एक थर्ड एसी इकोनॉमी श्रेणी के अतिरिक्‍त कोच जोड़े जाएंगे।
  8. गाड़ी संख्या 12466 जोधपुर इंदौर एक्‍सप्रेस में 02 अक्‍टूबर, 2022 तक तथा गाड़ी संख्‍या 12465 इंदौर जोधपुर एक्‍सप्रेस में  01 अक्‍टूबर, 2022 तक तत्‍काल प्रभाव से सामान्‍य श्रेणी के दो अतिरिक्‍त कोच जोड़े जाएंगे।
  9. गाड़ी संख्या 14801 जोधपुर इंदौर एक्‍सप्रेस में 30 सितम्‍बर, 2022 तक तथा गाड़ी संख्‍या 14802 इंदौर जोधपुर एक्‍सप्रेस में  03 अक्‍टूबर, 2022 तक तत्‍काल प्रभाव से सामान्‍य श्रेणी के दो अतिरिक्‍त कोच जोड़े जाएंगे।
  10. गाड़ी संख्‍या 12996 अजमेर बान्‍द्रा टर्मिनस एक्‍सप्रेस में 29 सितम्‍बर, 2022 तक तथा गाड़ी संख्‍या 12995 बान्‍द्रा टर्मिनस अजमेर एक्‍सप्रेस में 30 सितम्‍बर, 2022 तक थर्ड एसी इकानॉमी श्रेणी के दो अतिरिक्‍त कोच तत्‍काल प्रभाव से जोड़े जाएंगे।।

बांद्रा देहरादून एक्सप्रेस ट्रेन अब होगी एलएचबी रेक वाली ट्रैन

यात्रियों को और अधिक आरामदायक एवं सुरक्षित यात्रा का अनुभव प्रदान करने के लिए पश्चिम रेलवे ने रतलाम मंडल से होकर गुजरने वाली गाड़ी संख्या 19019/19020 बांद्रा टर्मिनस-हरिद्वार देहरादून एक्सप्रेस के पारंपरिक रेकों को एलएचबी रेकों से बदलने का निर्णय लिया है।

गाड़ी संख्या 19019 बांद्रा टर्मिनस-हरिद्वार देहरादून एक्सप्रेस बांद्रा टर्मिनस से 15 सितंबर, 2022 से तथा गाड़ी संख्‍या 19020 हरिद्वार बान्‍द्रा टर्मिनस एक्‍सप्रेस, हरिद्वार से 16 सितंबर, 2022 से पारंपरिक रेकों के स्‍थान पर एलएचबी रेक से चलेगी। इस ट्रेन में एक फर्स्ट एसी कम सेकंड एसी, एक सेकंड एसी, पांच थर्ड एसी आठ स्‍लीपर एवं तीन सामान्‍य श्रेणी के कोच रहेंगे। इस बदलाव से यात्रियों की यात्रा और आरामदायक होगी तथा ट्रेन परिचालन में संरक्षा में वृद्धि भी सुनिश्चित होगी।


रतलामी फीवर के लिए हमें व्हाट्सएप पर ज्वाइन करे…

https://chat.whatsapp.com/I3cXSVVXvVF8Xo4OHT2A9t

न्यूज़ इंडिया 365 – खबरों का रतलामी फीवर के व्हाट्सएप ग्रुप में जुड़ने और महत्वपूर्ण समाचारो के साथ अपने को अपडेट रखने के लिए, ऊपर दी गयी लिंक पर क्लिक करे|