नगर निगम अध्यक्ष मनीषा मनोज शर्मा ने समारोहपूर्वक संभाला पदभार….

0

News By – नीरज बरमेचा 

नगर निगम का कार्यकाल ऐसा हो कि जनता याद करे – विधायक काश्यप

रतलाम 3 सितम्बर। नगर निगम की नवनिर्वाचित अध्यक्ष मनीषा मनोज शर्मा ने शनिवार को समारोहपूर्वक अध्यक्ष का पद ग्रहण किया। इस मौके पर शहर विधायक चेतन्य काश्यप मुख्य अतिथि रहे। उन्होंने निगम अध्यक्ष, महापौर एवं समस्त पार्षदगण से आव्हान किया कि वे नगर निगम में ऐसा कार्यकाल पूर्ण करे जिसे जनता याद रखे। इस दौरान महापौर प्रहलाद पटेल, जिला महामंत्री प्रदीप उपाध्याय, पूर्व जिलाध्यक्ष बजरंग पुरोहित, पूर्व जिला महामंत्री मनोहर पोरवाल एवं नगर निगम आयुक्त अभिषेक गेहलोत मंचासीन रहे।

काश्यप ने निगम अध्यक्ष के नवश्रृंगारित कक्ष में पहुँच कर शर्मा को पदभार ग्रहण कराया। इससे पूर्व आयोजित समारोह को संबोधित करते हुए उन्होंने सभी नवनिर्माचित जनप्रतिनिधियों से अपने दायित्व का पूर्ण समर्पण, ईमानदारी एवं गंभीरता से निर्वहन करने का आव्हान किया। काश्यप ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी के जनप्रतिनिधियों का रतलाम नगर निगम में लम्बा कार्यकाल रहा है। भाजपा की रीति-नीति अनुसार सभी कार्यकालों में जनहित के कार्य किए गए है। पिछले 3-4 सालों में कोरोना काल और कांग्रेस शासन काल के दौरान नगर विकास के कार्य प्रभावित हुए थे, इस दौरान निगम में प्रशासनिक अधिकारियों का कार्यकाल रहा। जनप्रतिनिधियों और अधिकारियांे के कार्य के तरीके अलग-अलग होते है, इसलिए निगम संचालन के लिए वर्तमान जनप्रतिनिधियों को अतिरिक्त प्रयास करने होंगे। उन्होंने कहा कि सभी जनप्रतिनिधि भाजपा कार्यकर्ता होने के नाते अपने दायित्व को समझे और जनहित में प्रभावी भूमिका निभाएं।

काश्यप ने कहा कि अगले साल विधानसभा और उसके बाद लोकसभा के चुनाव में नगर निगम की भूमिका महत्वपूर्ण रहेगी। इसलिए निगम से जुड़ी व्यवस्थाओं का अध्ययन कर उन्हें सुचारू रूप से संचालित करना आवश्यक है। पार्षदगण वार्ड की समस्या को नोट करें और फिर अधिकारियों को बताकर जिम्मेदारीपूर्ण होना नहीं समझे। हर कार्य का निरंतर पर्यवेक्षण करते रहे। महापौर प्रहलाद पटेल ने इस मौके पर निगमाध्यक्ष शर्मा को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि विधायक काश्यप के मार्ग दर्शन में नगर निगम रतलाम को नगर से महानगर बनाने का संकल्प पूरा करेगा।


रतलामी फीवर के लिए हमें व्हाट्सएप पर ज्वाइन करे…

https://chat.whatsapp.com/I3cXSVVXvVF8Xo4OHT2A9t

न्यूज़ इंडिया 365 – खबरों का रतलामी फीवर के व्हाट्सएप ग्रुप में जुड़ने और महत्वपूर्ण समाचारो के साथ अपने को अपडेट रखने के लिए, ऊपर दी गयी लिंक पर क्लिक करे|