[insta-gallery id="0"]
होम Highlights सटोरिये के खिलाफ रतलाम पुलिस व प्रशासन की कार्यवाही…

सटोरिये के खिलाफ रतलाम पुलिस व प्रशासन की कार्यवाही…

0

News By – नीरज बरमेचा 

दिनांक. 31.08.2022 की रात्रि मे मुखबीर से प्राप्त सुचना प्राप्त हुई की श्मशान घाट रोड पर रामचंद्र पिता लक्ष्मण पोरवाल जुआ खिलवा रहा है । सूचना पर दबिश देने पर कुछ लोग मौके से फरार होने में सफल हुए व मौके से प्रमनाद पिता नगुलाल पोरवाल निवासी डेलनपुर,  रामचंद्रा पोरवाल पिता लक्ष्मण जी पोरवाल जिन्हे मौके से गिरफ्तार किया गया, गिरफ्तारशुदा आरोपीओ से पूछताछ करने पर फरार आरोपीओ के नाम दिलीप मालू व उसके अन्य साथी हनीफ उर्फ मोटा भाई, फारूख, अनिल उर्फ पिन्टु अन्य को ग्राम डेलनपुर होना बताया जिन्हे  । घटना स्थल से जुआ खेलने मे उपयोग मे लिये गये गद्दे, चटाई, पानी के केम्पर, गेस स्लेंडर,  नगदी, ताश की गडडीया बरामद की गई । आरोपीयो के विरूद्व थाना ओ0क्षेत्र रतलाम पर अपराध क्रमांक 600/2022 धारा 13 जुआ एक्ट का पंजीबद्व किया गया । फरार आरोपीओ के नाम दिलीप मालू व उसके अन्य साथी हनीफ उर्फ मोटा भाई, फारूख, अनिल उर्फ पिन्टु अन्य को ग्राम डेलनपुर को भी पुलिस द्वारा गिरफ्तार किया गया जिनके द्वारा अपराध किया जाना स्वीकार किया । 

दिनांक 02-09-22 कोसटोरियादिलीप पिता कन्हैयालाल महेश्वरी (मालु) निवासी मराठो का वास हा.मु. राजबाग कालोनी रतलाम के अवैध निर्माण को नगर निगम की टीम द्वारा  प्रशासन व पुलिस की सहायता सेहटाने की कार्यवाही की गई ।

आज दिनांक 3 सितंबर को ग्राम डेलनपुर में सी0ई0ओ0 जनपद पंचायत रतलाम के नेत्रत्व में आरोपी हनीफ उर्फ मोटा पिता अब्दुल रशीद खान निवासी ग्राम बड़बड़ के बिना अनुमति बनाए गए मकान को पुलिस व प्रशासन की संयुक्त टीम की सहायता से ध्वस्त करने की कार्यवाही की गई है । आरोपी हनीफ के विरुद्ध जुआ,सट्टा मार पीट, एस0टी0एस0सी0 एक्ट के अंतर्गत कुल 16 अपराध पंजीबद्ध है ।

इसके अतिरिक्त प्रकरण में अन्य आरोपी परमानंद पिता नागु लाल पोरवाल निवासी डेलनपुर तथा रामचंद्र पिता लक्ष्मण पोरवाल निवासी डेलनपुर के  बिना अनुमति खेत में निर्मित 2 मकान जिनमे अवैध जुए की गतिविधि संचालित हो रही थी उन्हे भी सी0ई0ओ0 जनपद पंचायत रतलाम के नेत्रत्व में प्रशासन व पुलिस की संयुक्त टीम की सहायता से ध्वस्त करने की कार्यवाही की गई है ।

इसी प्रकार ऐसे अपराधी जो जुए, सट्टे व अन्य अवैध गतिविधी में संलिप्त पाये जाते है,उनके विरूद्व भी ठोस वैधानिक कार्यवाही की जावेगी ।


रतलामी फीवर के लिए हमें व्हाट्सएप पर ज्वाइन करे…

https://chat.whatsapp.com/I3cXSVVXvVF8Xo4OHT2A9t

न्यूज़ इंडिया 365 – खबरों का रतलामी फीवर के व्हाट्सएप ग्रुप में जुड़ने और महत्वपूर्ण समाचारो के साथ अपने को अपडेट रखने के लिए, ऊपर दी गयी लिंक पर क्लिक करे|


 

error: Content is protected !!