News By – नीरज बरमेचा
रतलाम 07 सितम्बर 2022/ जिले की नगर परिषद सैलाना के आम निर्वाचन 2022 के दृष्टिगत आदर्श आचरण संहिता नगर परिषद सैलाना क्षेत्र अंतर्गत प्रभावशील है। इस संबंध में अपर कलेक्टर एवं उप जिला निर्वाचन अधिकारी द्वारा आदेश जारी किया गया है कि निर्वाचन के परिणाम घोषित होने के अवधि तक के लिए जिले में राज्य शासन एवं राज्य शासन के उपक्रम, स्वायत्तशासी संस्थाओं, नगरीय निकाय, शासकीय तथा अर्ध शासकीय विभागों में सेवारत अधिकारियों, कर्मचारियों का अवकाश पर पूर्ण प्रतिबंध लगाया गया है। अपर कलेक्टर विकास एवं मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत की सहमति के बगैर किसी भी प्रकार का अवकाश स्वीकृत नहीं किया जा सकेगा। अवकाश स्वीकृति के लिए प्रकरण सिर्फ उस स्थिति में अनुशंसित किया जाएगा। जब संबंधित का अवकाश पर जाना अत्यंत आवश्यक हो।


रतलामी फीवर के लिए हमें व्हाट्सएप पर ज्वाइन करे…
https://chat.whatsapp.com/I3cXSVVXvVF8Xo4OHT2A9t
न्यूज़ इंडिया 365 – खबरों का रतलामी फीवर के व्हाट्सएप ग्रुप में जुड़ने और महत्वपूर्ण समाचारो के साथ अपने को अपडेट रखने के लिए, ऊपर दी गयी लिंक पर क्लिक करे|



