News By – नीरज बरमेचा
दिनांक 09.09.2022 को अनंत चतुरदर्शी पर प्रातः 07.00 बजे से गणेश प्रतिमा विसर्जनहेतु चल समारोह के रुप में काफी संख्या में जनता दोपहिया/चारपहिया वाहनों से विसर्जन स्थलों पर आते है, तथा अनंत चतुरदर्शी पर परम्परागत मार्गो से सायं 17.00 बजे से अखाडो के साथ झाँकीया निकाली जाती है। झाँकियो एवं अखाडे चल समारोह के रुप में लोकेंद्र टाकिज से रात्री 20.00 बजे से प्रारंभ होकर शहर सराय, रानी जी के मन्दिर, गणेश देवरी, तोपखाना, चांदनीचोक, चौमुखीपुल, घासबाजार, डालुमोदी बाजार, कॉलेजरोड, नगर निगर तिराहा, छत्रिपुल होते हुए कालिका माताझाली तालाब पर पहुचकर विसर्जित होगे। अनंत चतुरदर्शी पर गणेश प्रतिमा विसर्जन एवंझाँकीयाके दौरान आम जनता की सुविधा को देखते हुए रतलाम यातायात पुलिस द्वारा निम्नानुसार यातायात व्यवस्था एवं डायवर्जन प्लॉन तैयार किया गया है:-

- अनंत चतुरदर्शी पर गणेश प्रतिमा विसर्जन एवंझाँकीयाके दौरान शंपूर्ण शहर मे भारी वाहनो का प्रवेश पुर्णतः प्रतिबंधित रहेगा।
- अनंत चतुरदर्शी पर गणेश प्रतिमा विसर्जन एवंझाँकीया के दौरान प्रातः 07.00 से रात्री 22.00 बजे तक वन विभाग चौराहा से 80 फीट रोड एवं बंजली चौराहा से 80 फीट रोड तक हेवी वाहनों का आना जाना पूर्णतः प्रतिबंधित रहेगा।
- लोकेंद्र टॉकिज पर झाँकीया मे शामिल होने वाली भीड को देखते हुए दो बत्ती चोराहा से लोकेंद्र टाकिज तरफ, आग्यम होस्पिटल से लोकेंद्र टॉकिजकी ओर, सेलाना ब स स्टेण्ड से लोकेंद्र टॉकिजकी ओर चार पहिया वाहन प्रतिबंधित रहेंगे।
- झाँकीयाशहर सराय पंहुचने के दौरान सेलाना बस स्टेण्ड से शहर सराय की ओर, नाहरपुरा से शहर सराय की ओर, धानमण्डी,आबकारी से शहर सराय की ओर चार पहिया, दो पहिया वाहन प्रतिबंधित रहेंगे।
- झाँकीया गणेश देवरी पंहुचने के दौरान बजाज खाना से गणेश देवरी की ओर, तोपखाना से गणेश देवरी की ओर, चौमुखी पुल से गणेश देवरी की ओर चार पहिया, दो पहिया वाहन प्रतिबंधित रहेंगे।
- झाँकीयातोपखाना पंहुचने के दौरान आबकारी तीराहा से तोपखाना की ओर, गणेश देवरी से तोपखाना की ओर, चांदनी चोकसे तोपखाना की ओर चार पहिया, दो पहिया वाहन प्रतिबंधित रहेंगे।
- झाँकीया तोपखाना से चांदनी चोक पंहुचने के दौरान बाजना बस स्टेण्ड से चांदनीचोक की ओर, त्रिपुलियागेट से चांदनीचोक की ओर, घासबाजार से चांदनीचोक की ओर आने वाले मार्ग पर चार पहिया, दो पहिया वाहन प्रतिबंधित रहेंगे।
- चोमुखीपुल से घांस बाजार चौराहा मे झाँकीया प्रवेश के दौरान चार पहिया एवं दो पहिया वाहन भरावाकुई चौराहे से प्रतिबंधित रहेंगे।
- घांस बाजार चौराहा झाँकीया पंहुचने के दौरान कलाईगर मार्ग की ओर से, डालुमोदी बाजार से गेलडा स्वीट्स एवं खैराती वास वाले मार्ग पर चार पहिया, दो पहिया वाहन प्रतिबंधित रहेंगे।
- घास बाजार से डालुमोदी बाजर मे झाँकीया पहुचने पर गणेश देवरी से डालुमोदि की ओर,पुर्णेश्वर महादेवचिन्तामण गणेश मन्दिर से डालुमोदी की ओर, रानी जी के मंदिर से नाहरपुरा चोराहा की ओर, शहर सराय से अण्डागली नाहरपुरा तिराहा की ओर आने वाले मार्ग पर चार पहिया, दो पहिया वाहन प्रतिबंधित रहेंगे।
- नाहरपुरा से कालेज रोड होते हुए नगर निगम की ओर झाँकीया प्रवेश के दौरान लोकेंद्र टाकिज से कालेज रोड की ओर, छत्रिपुल से आरोग्य हास्पिटल कालेज रोड की ओर आने वाले मार्ग पर चार पहिया, दो पहिया वाहन प्रतिबंधित रहेंगे।
- नगर निगम झाँकीया प्रवेश के दौरान छत्रिपुल से नगर निगम की ओर, हाथीखाना से नगर निगम कि ओर की ओर आने वाले मार्ग पर चार पहिया, दो पहिया वाहन प्रतिबंधित रहेंगे।
- छत्रिपुल पर झाँकीया प्रवेश के दौरान दो बत्ती चोराहे से छत्रिपुल की ओर, कोर्ट तिराहे से छत्रिपुल की ओरआने वाले मार्ग पर चार पहिया, दो पहिया वाहन प्रतिबंधित रहेंगे।
- कालिका माता मंदिर पर गणेश प्रतिमा विसर्जन एवंझाँकीया के दोरान आनन्द कोलोनी की ओर से आने वाले वाहन, गुलाब चक्कर की ओर से आने बाले वाहन, एवं कांवेण्ट तिराहे की ओर से आने वाले मार्ग पर चार पहिया, दो पहिया वाहन प्रतिबंधित रहेंगे।
- अनंत चतुरदर्शी पर गणेश प्रतिमा विसर्जन एवंझाँकीया के दौरान प्रातः 07.00 से रात्री 22.00 बजे तक वन विभाग चौराहा से 80 फीट रोड एवं बंजली चौराहा से 80 फीट रोड तक हेवी वाहनों का आना जाना पूर्णतः प्रतिबंधित रहेगा।
अनंत चतुरदर्शी/गणेश प्रतिमा विसर्जन एवंझाँकीया के दौरान उपरोक्त यातायात मार्ग परिवर्तन लागू रहेगा शहर की आम जनता से यातायात पुलिस की अपील है कि मार्ग परिवर्तन के दौरान सहयोग प्रदान करअसुविधा से बचे।

रतलामी फीवर के लिए हमें व्हाट्सएप पर ज्वाइन करे…
https://chat.whatsapp.com/I3cXSVVXvVF8Xo4OHT2A9t
न्यूज़ इंडिया 365 – खबरों का रतलामी फीवर के व्हाट्सएप ग्रुप में जुड़ने और महत्वपूर्ण समाचारो के साथ अपने को अपडेट रखने के लिए, ऊपर दी गयी लिंक पर क्लिक करे|



