नगर निगम सहायक वर्ग-2 कर्मचारी को आयुक्त ने किया किया निलंबित, जानिए क्या रही वजह…

0

News By – नीरज बरमेचा 

सहायक वर्ग-2 प्रदीप त्रिवेदी निलंबित

रतलाम 10 सितम्बर । नगर निगम के सहायक वर्ग-2 प्रदीप त्रिवेदी द्वारा भारत सरकार की महती आयुष्मान भारत निरामय योजना के तहत हितग्राहियों के आयुष्मान कार्ड बनाने के कार्य में लापरवाही बरतने पर निगम आयुक्त अभिषेक गेहलोत ने त्रिवेदी को तत्काल प्रभाव से निलंबित किया।

आयुष्मान भारत निरामय योजनान्तर्गत पात्र हितग्राहियों के आयुष्मान कार्ड बनाये जाने की प्रगति बैठक में त्रिवेदी द्वारा सबसे कम कार्य की प्रगति रिपोर्ट प्रस्तुत की गई एवं कार्य के संबंध में संतुष्टिपूर्वक उत्तर प्रस्तुत नहीं किया गया। त्रिवेदी द्वारा संजीदगी से कार्य ना करने के कारण नगर निगम को प्राप्त लक्ष्य में लक्ष्यानुसार प्रगति प्राप्त होकर नगर निगम की छवि धूमिल होने पर निगम आयुक्त गेहलोत ने त्रिवेदी को कार्य में लापरवाही व उदासिनता के कारण तत्काल प्रभाव से निलंबित किया।

अपर कलेक्टर अभिषेक गेहलोत


रतलामी फीवर के लिए हमें व्हाट्सएप पर ज्वाइन करे…

https://chat.whatsapp.com/I3cXSVVXvVF8Xo4OHT2A9t

न्यूज़ इंडिया 365 – खबरों का रतलामी फीवर के व्हाट्सएप ग्रुप में जुड़ने और महत्वपूर्ण समाचारो के साथ अपने को अपडेट रखने के लिए, ऊपर दी गयी लिंक पर क्लिक करे|