एक बार फिर रतलाम रचेंगा इतिहास, जानिए क्या है पूरा मामला…

0

News By – नीरज बरमेचा 

  • 17 सितंबर को आयोजित होगा मेगा ब्लड डोनेशन ड्राइव
  • एक ही समय में एक साथ देशभर में होंगे 2000 से भी ज्यादा रक्तदान शिविर 
  • रतलाम प्रशासन भी देंगा अपनी भागीदारी
  • 2014 में शिविर द्वारा 1056 यूनिट रक्तदान का किया था संग्रह 

रतलाम, जहां सारा देश आजादी के अमृत महोत्सव की तैयारियों में जुटा है वहीं इस महोत्सव में चार चांद लगाने के लिए अखिल भारतीय तेरापंथ युवक परिषद् ने देश-विदेश में फैली अपनी 355 शाखा परिषदों के माध्यम से आगामी 17 सितंबर को 2000 से ज्यादा रक्तदान-कैंप लगाने का बीड़ा उठाया है। इसी क्रम में तेरापंथ युवक परिषद्, रतलाम द्वारा रतलाम की विभिन्न संस्थाओं को साथ लेकर मेगा ब्लड डोनेशन ड्राइव का आयोजन करने जा रहा है। रतलाम जिले मैं रोटरी हाल, जावरा मैं शासकीय चिकित्सालय, बिरमावल और रावटी मैं 4 कैंप का आयोजन किया जा रहा है। 

इस संबंध मैं आज जिला कलेक्ट्रेट कार्यालय मैं कलेक्टर महोदय की अध्यक्षता मैं सभी संस्थाओं की बैठक आयोजित की गई जिसमे ब्लड डोनेशन से संबंधित विस्तृत योजनाओं का निर्धारण किया गया। कलेक्टर नरेंद्र सूर्यवंशी द्वारा सिविल सर्जन आनंद चंदेलकर को सभी व्यवस्थाओं को सुचारू रूप करने हेतु दिशा निर्देश देते हुए कहा कि इस आयोजन को एक उत्सव के रूप मैं करते हुए इसी प्रकार के आयेजन जिले मैं आगे भी होते रहने चाहिए जिससे रतलाम नगर की आम जनता इस प्रकार के मानव सेवा के कार्यों के प्रति जागरूक हो और समय पड़ने पर अपना सहयोग दे सके। उन्होंने रतलाम की जनता से भी आव्हान किया गया की वे इस मानव सेवा के प्रकल्प से जुड़ कर अधिक से अधिक जागरूकता दिखाते हुए ब्लड डोनेशन करे।

इस बैठक मैं जिला प्रशासन के अधिकारी, तेरापंथ युवक परिषद रतलाम , लायंस क्लब, जन अभियान परिषद्, बरावड़ा सेवा समिति, मानव सेवा समिति, रक्त दान जीवन दान ग्रुप, अग्रणी कॉलेज रतलाम आदि संस्थाएं उपस्थित थी। 

17 सितंबर को होने वाला मेगा ब्लड डोनेशन ड्राइव देश के समक्ष समाज सेवा और स्वास्थ्य जागरूकता का एक अद्वितीय उदाहरण पेश करेगा। जहां एक तरफ कैंप आमजन को रक्तदान के लिए प्रेरितकर देश के अस्पतालों में खून की कमी को पूरा करने में अपना अमूल्य सहयोग देंगे ,वहीं दूसरी ओर रक्तदान करने वाले व्यक्ति को स्वास्थ्य की दृष्टि से होने वाले लाभों से जन-जन को अवगत करवाएंगे। जो भी संस्था मानव सेवा के इस महनिय कार्य में हमारे साथ जुड़ना चाहती है वो हमारी वेबसाइट www.mbdd.in पर रजिस्टर करे आप सभी का स्वागत है।

अखिल भारतीय तेरापंथ युवक परिषद् सम्पूर्ण भारत एवं नेपाल में फैली 355 शाखा परिषदों एवं 45000 से अधिक युवाओं के सशक्त नेटवर्क के साथ तेरापंथ धर्मसंघ का सबसे विशाल संगठनमूलक केन्द्रीय संस्थान है।तेरापंथ धर्मसंघ के 11वें अधिशास्ता आचार्य श्री महाश्रमणजी के पावन आध्यात्मिक दिशा निर्देशन में सेवा, संस्कार और संगठन के क्षेत्र में विभिन्न आयामों के संचालन के माध्यम से समाज और राष्ट्र की सेवा में निरंतर जुटा हुआ हैं ।

रतलाम जिले मैं पूर्व मैं भी 2014 में तेरापंथ युवक परिषद द्वारा 1056 यूनिट रक्तदान कर एक इतिहास रचा गया था। इसी उत्साह के साथ इस वर्ष भी जिले मैं मेगा ब्लड डोनेशन का आयोजन किया जा रहा है।


रतलामी फीवर के लिए हमें व्हाट्सएप पर ज्वाइन करे…

https://chat.whatsapp.com/I3cXSVVXvVF8Xo4OHT2A9t

न्यूज़ इंडिया 365 – खबरों का रतलामी फीवर के व्हाट्सएप ग्रुप में जुड़ने और महत्वपूर्ण समाचारो के साथ अपने को अपडेट रखने के लिए, ऊपर दी गयी लिंक पर क्लिक करे|