नगर परिषद् सैलाना के 15 वार्डों में पार्षद पद के लिए भाजपा उम्मीदवार घोषित…

0

News By – नीरज बरमेचा 

जिला कोर कमेटी की बैठक में तय किए गए नाम

रतलाम 9 सितम्बर 2022। भाजपा प्रदेश नेतृत्व द्वारा प्रदत्त निर्देशानुसार भारतीय जनता पार्टी जिला रतलाम की कोर कमेटी की अनुशंसा के पश्चात भारतीय जनता पार्टी जिला रतलाम के जिला प्रभारी श्यामसुंदर शर्मा की सहमति से जिलाध्यक्ष राजेन्द्रसिंह लुनेरा ने नगर परिषद् सैलाना के 15 वार्डों में वार्ड पार्षद हेतु भाजपा प्रत्याशी घोषित किए हैं।
प्रत्याशी चयन के लिए जिला कोर कमेटी की बैठक में पार्षद प्रत्याशियों के नामों पर विस्तार से चर्चा हुई। इस बैठक में जिला प्रभारी शर्मा एवं जिलाध्यक्ष लुनेरा के साथ सांसद गुमानसिंह डामोर, अनिल फिरोजिया, विधायक चेतन्य काश्यप, दिलीप मकवाना, पूर्व विधायक जितेन्द्र गेहलोत, जिला महामंत्री संगीता चारेल, प्रदेश कार्य समिति सदस्य केके सिंह कालूखेड़ा उपस्थित रहे।

जिला मीडिया प्रभारी अरूण त्रिपाठी ने बताया कि जिलाध्यक्ष लुनेरा ने वार्ड क्रमांक-1 (अनारक्षित महिला) से हेमलता कैलाश परिहार, वार्ड क्रमांक-2 (अनारक्षित महिला) से मधुबाला ईश्वर कुमावत, वार्ड क्रमांक-3 (अनुसूचित जाति मुक्त) से कुलदीप सिलावट, वार्ड क्रमांक-4 (अनारक्षित) से सुरेन्द्र राजमल मेहता, वार्ड क्रमांक-5 (अनारक्षित¬) से बाबुलाल पाटीदार, वार्ड क्रमांक-6 (अनारक्षित) से मुकेश पटेल (पाटीदार), वार्ड क्रमांक-7 (पिछड़ा वर्ग महिला) से ममता पटेल, वार्ड क्रमांक-8 (अनुसूचित जनजाति महिला) से चंदा दिनेश पारगी, वार्ड क्रमांक-9 (अनुसूचित जनजाति मुक्त) से ईश्वर डिंडोर, वार्ड क्रमांक-10 (अनुसूचित जाति महिला) से रेशमबाई गोपाल चौहान, वार्ड क्रमांक-11 (पिछड़ा वर्ग महिला) से रानी नवीन गवली, वार्ड क्रमांक-12 (अनारक्षित महिला) से आशादेवी किशोर कसेरा, वार्ड क्रमांक-13 (अनारक्षित) से रवि ग्वाले, वार्ड क्रमांक-14 (अनारक्षित महिला) से प्रीति रवि कसेरा, वार्ड क्रमांक-15 (पिछड़ा वर्ग मुक्त) से ललित कसेरा भाजपा प्रत्याशी के रूप में घोषित किया है।


रतलामी फीवर के लिए हमें व्हाट्सएप पर ज्वाइन करे…

https://chat.whatsapp.com/I3cXSVVXvVF8Xo4OHT2A9t

न्यूज़ इंडिया 365 – खबरों का रतलामी फीवर के व्हाट्सएप ग्रुप में जुड़ने और महत्वपूर्ण समाचारो के साथ अपने को अपडेट रखने के लिए, ऊपर दी गयी लिंक पर क्लिक करे|