News By – नीरज बरमेचा
जहां एक ओर प्रदेश के हज़ारो सक्षम, योग्य और हाई क्वालिफ़ाईड फार्मासिस्ट नौकरी के लिए परेशान हो रहे है वही दूसरी ओर सिविल सर्जन रतलाम ने एक ड्रेसर को औषधि शाखा का प्रभारी बनाके रखा है, सिविल सर्जन की मानसिक स्थिति, कर्त्तव्य निष्ठा और स्वास्थ्य के प्रति गंभीरता सबकुछ संदेहास्पद प्रतीत हो रही है। हजारो फार्मासिस्ट शासकीय नौकरी करना चाहते है शासन वेकेंसी नही निकाल रही है| रतलाम में 20 से ज्यादा योग्य उच्च डिग्री धारी फार्मासिस्ट है लेकिन ड्रेसर को प्रभार देना कई सवालों के साथ साथ स्वास्थ्य व्यवस्था में प्रश्नचिन्ह खड़े करता है।
एसोसिएशन द्वारा आज तथ्यात्मक तर्क और दस्तावेजो के साथ विभागीय अपर प्रमुख सचिव, कमिश्नर, क्षेत्रीय संचालक और जिला कलेक्टर को पत्र लिखा है, अब गैर-फार्मासिस्ट और अपंजीकृत व्यक्तियों से निवेदन हैं वे स्वयं दवाओं से सम्बंधित कार्यो को करना बंद कर दे क्योंकि एसोसिएशन की चेतावनी के बाद यदि यह पाया जाता है कि अभी भी औषधि संबंधित कानूनों का उल्लंघन कर रहे है तो एसोसिएशन फॉर्मेसी प्रोफेशन की रक्षा हेतु आपके ऊपर कानूनी कार्यवाही करवाने के लिए हर वो प्रयास करेगा जिससे आपके सजा मिले और उक्त अवधि के दौरान अर्जित वेतन संम्पति की रिकवरी हो सके।




रतलामी फीवर के लिए हमें व्हाट्सएप पर ज्वाइन करे…
https://chat.whatsapp.com/I3cXSVVXvVF8Xo4OHT2A9t
न्यूज़ इंडिया 365 – खबरों का रतलामी फीवर के व्हाट्सएप ग्रुप में जुड़ने और महत्वपूर्ण समाचारो के साथ अपने को अपडेट रखने के लिए, ऊपर दी गयी लिंक पर क्लिक करे|



