संघ के वरिष्ठ प्रचारक के निधन पर हुई श्रद्धांजलि सभा…

0

News By – नीरज बरमेचा 

रतलाम- राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ रतलाम द्वारा आयोजित श्रद्धांजलि सभा में संघ के स्वयंसेवकों एवं गणमान्य नागरिकों द्वारा स्वर्गीय लक्ष्मी कांत जी(अन्ना जी) मुकादम को नम नेत्रों से श्रद्धांजलि दी गई।

अन्ना जी मुकादम विगत 50 वर्षों से संघ के प्रचारक थे ।मंदसौर,भोपाल,इंदौर विभाग प्रचारक,मध्य प्रान्त के बौद्धिक प्रमुख फिर आप विश्व हिन्दू परिषद मध्य क्षेत्र के संगठन मंत्री, बिहार क्षेत्र के संगठन मंत्री, केन्द्रीय सह मंत्री और समन्वय विभाग पालक थे। लंबे समय से बीमारी से ग्रसित होने के कारण 7 सितंबर को उनका निधन हो गया था। मुकदाम ने अपना संपूर्ण जीवन समाज एवं देश के लिए समर्पित कर दिया ।

राजस्व कालोनी स्थित तपस्या संघ कार्यलय पर आयोजित श्रद्धांजलि सभा में अन्ना जी के देश और समाज को समर्पित जीवन को सभी ने याद किया।


रतलामी फीवर के लिए हमें व्हाट्सएप पर ज्वाइन करे…

https://chat.whatsapp.com/I3cXSVVXvVF8Xo4OHT2A9t

न्यूज़ इंडिया 365 – खबरों का रतलामी फीवर के व्हाट्सएप ग्रुप में जुड़ने और महत्वपूर्ण समाचारो के साथ अपने को अपडेट रखने के लिए, ऊपर दी गयी लिंक पर क्लिक करे|