News By – नीरज बरमेचा
रतलाम 23 सितम्बर 2022/ मुख्यमंत्री जनसेवा अभियान के तहत सेवा पखवाडा के अंतर्गत ऊर्जा साक्षरता अभियान के प्रति जागरुकता उत्पन्न करने हेतु एक कार्यशाला का आयोजन शुक्रवार को प्रातः कलेक्ट्रेट सभागृह में किया गया।
जनप्रतिनिधियों, अधिकारी, कर्मचारियों, शासकीय, गैर शासकीय शैक्षणिक संस्थाओं, नगरीय एवं ग्रामीण निकायों, स्वयंसेवी संस्थाओं, स्व-सहायता समूहों, एन.सी.सी., एनएसएस आदि वर्गों को ऊर्जा साक्षरता अभियान के प्रति जागरूक करने के लिए आयोजित कार्यशाला में महापौर प्रहलाद पटेल, निगम अध्यक्ष मनीषा शर्मा, जिला पंचायत उपाध्यक्ष केसुराम निनामा, कलेक्टर नरेन्द्र सूर्यवंशी, सीईओ जिला पंचायत जमुना भिडे, जनपद अध्यक्ष साधना जायसवाल, सांसद प्रतिनिधि राजेन्द्र पाटीदार, अधीक्षण यंत्री सुरेश वर्मा, सुरेश पाटीदार, राकेश पाटीदार, मोहन मुरलीवाला, गायत्री परिवार प्रांतीय युव संयोजक विवेक चौधरी, विजय शर्मा, नवोदित बैरागी आदि उपस्थित थे।

महापौर प्रहलाद पटेल ने कहा कि अगर हम कुछ वर्षों के पूर्व के जीवन का अध्ययन करेंगे तो पाएँगे कि उस समय श्रम अधिक था और सुविधा कम, लेकिन स्वास्थ्य भरपूर था। आज सुविधाओं के चक्कर में स्वास्थ्य के साथ समझौता हो रहा है। मशीनी चक्की और हाथ की चक्की के उत्पाद की गुणवत्ता में अंतर होता है। आपने कहा कि मेरे घर पर सोलर बिजली का प्लांट लगा है जिससे बिजली बिल में बचत होती है। रूफ वाटर हार्वेस्टिंग (बारिश में छतों के जल के संरक्षण) से पानी, ऊर्जा और धन की बचत के साथ-साथ स्वास्थ्य भी अच्छा रहता है। बारिश के जल में वर्तमान भूमिगत जलस्त्रोत की तुलना में टीडीएस काफी कम होता है जिससे आरओ की आवश्यकता घटती है। यह ऊर्जा संरक्षण कार्यशाला निश्चित रूप से आने वाले समय में बहुत उपयोगी साबित होगी।
सीईओ जिला पंचायत जमुना भिडे कहा कि ऊर्जा संरक्षण के क्षेत्र में यह अभियान महत्वपूर्ण कदम है। अगर हम अपने जीवन में ऊर्जा संरक्षण के लिए कुछ छोटे-छोटे कदम उठा ले तो ऊर्जा संरक्षण एवं धन की बचत संभव है। आने वाले समय के लिए आज के उपाय बहुत उपयोगी सिद्ध होंगे।
अधीक्षण यंत्री वर्मा ने कहा कि सोलर बिजली प्लांट बहुत उपयोगी साबित हो रहे है। इनसे ऊर्जा के साथ-साथ उपभोक्ताओं के धन की बचत हो रही है। कृषि क्षेत्र के सोलर प्लांट पर तो 60 प्रतिशत तक की सब्सिडी है। कार्यक्रम का संचालन करते हुए रत्नेश विजयवर्गीय ने उषा एप्प के बारे में विस्तार से समझाया। मध्यप्रदेश शासन द्वारा चलाए जा रहे ऊर्जा संरक्षण साक्षरता के अंतर्गत विभिन्न कार्यक्रमों की पावर पॉइंट प्रेजेंटेशन के माध्यम से जानकारी दी। साथ ही बिजली बचत की छोटी-छोटी लेकिन बड़ी उपयोगी जानकारियां उपस्थिति प्रतिभागियों के साथ साझा की। इस अवसर पर ऊर्जा संरक्षण की शपथ महापौर पटेल द्वारा दिलवाई गई।

रतलामी फीवर के लिए हमें व्हाट्सएप पर ज्वाइन करे…
https://chat.whatsapp.com/I3cXSVVXvVF8Xo4OHT2A9t
न्यूज़ इंडिया 365 – खबरों का रतलामी फीवर के व्हाट्सएप ग्रुप में जुड़ने और महत्वपूर्ण समाचारो के साथ अपने को अपडेट रखने के लिए, ऊपर दी गयी लिंक पर क्लिक करे|



