News By – नीरज बरमेचा
मेले में प्रतिदिन रात्री में आयोजित होंगे गरीमामयी सांस्कृतिक कार्यक्रम
रतलाम 24 सितम्बर । श्री कालिका माता मंदिर परिसर में 26 सितम्बर से 09 अक्टूबर 2022 तक लगने वाले 14 दिवसीय श्री कालिका माता नवरात्रि मेले का भव्य शुभारंभ 26 सितम्बर सोमवार को मेला परिसर स्थित निगम रंगमंच पर सांय 7ः00 बजे नगर विधायक माननीय चेतन्य काश्यप के मुख्य आतिथ्य, महापौर माननीय प्रहलाद पटेल की अध्यक्षता, सांसद रतलाम-झाबुआ माननीय गुमानसिंह डामोर, पूर्व गृह मंत्री माननीय हिम्मत कोठारी, भाजपा जिलाध्यक्ष माननीय राजेन्द्रसिंह लूनेरा के विशेष आतिथ्य, निगम अध्यक्ष माननीय मनीषा शर्मा, नेता प्रतिपक्ष शांतिलाल वर्मा, सामान्य प्रशासन समिति प्रभारी धर्मेन्द्र व्यास, राजस्व समिति प्रभारी दिलीप कुमार गांधी, महापौर परिषद सदस्य भगतसिंह भदौरिया, पप्पू पुरोहित, अनिता कटारा, विशाल शर्मा, अक्षय संघवी, मनोहरलाल राजू सोनी, रामू भाई डाबी, सपना त्रिपाठी, क्षेत्रिय पार्षद स्मिता माहेश्वरी, योगेश पापटवाल व पार्षदगणों की उपस्थिति में विधिवत् पूजा-अर्चना के साथ किया जायेगा।

सामान्य प्रशासन समिति प्रभारी धर्मेन्द्र व्यास ने बताया कि नगर निगम द्वारा आयोजित 14 दिवसीय श्री कालिका माता नवरात्रि मेले व सांस्कृतिक मंच का स्वरूप भव्य होगा। प्रतिदिन निगम रंगमंच पर रात्रि में गरिमामयी साहित्यीक व सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुति दी जावेगी। मेले की गरीमा को ध्यान में रखकर सांस्कृतिक कार्यक्रमों का चयन किया गया है।
व्यास ने बताया कि निगम रंगमंच पर आयोजित होने वाले सांस्कृतिक कार्यक्रमों के अन्तर्गत 26 सितम्बर सोमवार को सांय 07ः00 बजे मेला शुभारंभ तथा शुभारंभ पश्चात् निगम रंगमंच पर श्री कालिका माता सेवा मण्डल ट्रस्ट की बालिकाओं द्वारा गरबा नृत्य, 27 सितम्बर मंगलवार को मनीष तिवारी की भजन संध्या, 28 सितम्बर बुधवार को सुमीत सैनी (वाईस ऑफ इंडिया) की सिंगिंग नाईट, 29 सितम्बर गुरूवार को चिन्तन बॉटलीवाला की सिंगिंग नाईट, 30 सितम्बर शुक्रवार को डिम्पल शाह व ग्रुप की डांसिंग नाईट, 01 अक्टूबर शनिवार को एचपीपीओ बैण्ड (शिमला) कलर्स चैनल फैम का बैण्ड शो, 02 अक्टूबर रविवार को राजकुमार रेन्चो व साथी कलाकारों का लाफ्टर शो व आर्केस्ट्रा, 03 अक्टूबर सोमवार को तृप्ती शाक्या की भजन संध्या, 04 अक्टूबर मंगलवार को अखिल भारतीय कवि सम्मेलन, 08 अक्टूबर बुधवार को दशहरे पर नेहरू स्टेडियम (पोलोग्राउण्ड) में आर्कषक आतिशबाजी, ब्रासो बैंड की धुन के साथ रावण एवं लंका दहन किया जायेगा साथ ही बरबड़ मेला परिसर में रावण दहन किया जायेगा। 09 अक्टूबर रविवार शरद पूर्णिमा पर प्रसिद्ध भजन गायक अनूप जलोटा की भजन संध्या का आयोजन किया गया है।

रतलामी फीवर के लिए हमें व्हाट्सएप पर ज्वाइन करे…
https://chat.whatsapp.com/I3cXSVVXvVF8Xo4OHT2A9t
न्यूज़ इंडिया 365 – खबरों का रतलामी फीवर के व्हाट्सएप ग्रुप में जुड़ने और महत्वपूर्ण समाचारो के साथ अपने को अपडेट रखने के लिए, ऊपर दी गयी लिंक पर क्लिक करे|




