News By – नीरज बरमेचा
रतलाम 30 सितम्बर । नगर निगम द्वारा 26 सितम्बर से 9 अक्टूबर तक आयोजित 14 दिवसीय श्री कालिका माता नवरात्रि मेले में ऐसे व्यापारी जो कि फुटपाथ पर बैठकर अपना व्यापार कर रहे है उनसे 100 व 50 रूपये का शुल्क नगर निगम द्वारा नहीं लिया जायेगा।
महापौर माननीय प्रहलाद पटेल ने बताया कि छोटे व्यापारी अपनी जीविका चलाने हेतु दूर-दूर से मेले में आकर फुटपाथ पर अपना व्यवसाय करते है ऐसे छोटे व्यापारियों से श्री कालिका माता नवरात्रि मेले में नगर निगम द्वारा 100-50 रूपये शुल्क नहीं वसूला जायेगा उनकी दूकाने पूर्णतः निःशुल्क रहेगी।


रतलामी फीवर के लिए हमें व्हाट्सएप पर ज्वाइन करे…
https://chat.whatsapp.com/I3cXSVVXvVF8Xo4OHT2A9t
न्यूज़ इंडिया 365 – खबरों का रतलामी फीवर के व्हाट्सएप ग्रुप में जुड़ने और महत्वपूर्ण समाचारो के साथ अपने को अपडेट रखने के लिए, ऊपर दी गयी लिंक पर क्लिक करे|



