News By – नीरज बरमेचा
रतलाम 05 अक्टूबर 2022/ विधायक डॉ. राजेन्द्र पाण्डेय के प्रयासों के फलस्वरूप जावरा विधानसभा क्षेत्र शेक्षणिक हब बनने की दिशा में अग्रसर होता जा रहा है। जावरा विधानसभा क्षेत्र में आगामी समय में लगभग सौ करोड़ रु. की लागत से नवीन शिक्षा परिसरों का निर्माण होने जा रहा है जिनकी टेंडर की प्रक्रिया शुरू हो गई है। इनमे सीएम राईज स्कूल व आईटीआई भवन है। साथ ही पिपलोदा में महाविद्यालय भवन निर्माण की भी स्वीकृति मिली है।

उल्लेखनीय है कि डॉ. पाण्डेय जावरा विधानसभा क्षेत्र को जिले का शैक्षणिक हब बनाने की दिशा में लम्बे समय से प्रयास कर रहे है जिसके चलते क्षेत्र में सभी हायर सेकेंडरी व हाईस्कूल को भवन व अन्य सुविधाओं की उपलब्धता, तकनिकी शिक्षा के नवीन संस्थान प्रारम्भ करने और उच्च शिक्षा को उत्कृष्ट बनाने के लिए योजनाबद्ध प्रयास किए गए l मुख्यमंत्री शिवराजसिंह चौहान व विभागीय मंत्री व वरिष्ठ अधिकारियों द्वारा इन प्रस्तावों को स्वीकृति प्रदान कर डॉ. पाण्डेय के प्रयासों को सफल किया l मुख्यमंत्री चौहान की घोषणा अनुसार विधानसभा क्षेत्र के जावरा व पिपलोदा नगर में सी.एम राईज स्कूलों के भवन निर्माण की स्वीकृति जारी होकर टेंडर प्रक्रिया प्रारम्भ हो गई है जिसके अंतर्गत महात्मा गांधी उत्कृष्ट स्कूल परिसर में लगभग 35 करोड़ 60 लाख रु की लागत से निर्मित होने वाले सीएम राईज स्कूल की भवन निर्माण की प्रक्रिया शुरू हो गई है l अत्याधुनिक लेब, स्मार्ट क्लास और नवीन शेक्षणिक संसाधनों से युक्त उक्त भवन आगामी दिसम्बर 2023 में पूर्ण किये जाने की समय सीमा है।
इसी तरह लगभग 35 करोड़ 80 लाख रु. की लागत से सीएम राईज स्कूल पिपलोदा में नवीन भवन निर्माण किया जाएगा। इन दोनों शैक्षणिक परिसरों का निर्माण कार्य भी शीघ्र प्रारम्भ होगा। इसी तरह डॉ पाण्डेय के प्रयासों से विधानसभा क्षेत्र को तकनिकी शिक्षा का प्रमुख संस्थान आईटीआई (ओद्योगिक प्रशिक्षण संस्था) जावरा व पिपलोदा में स्वीकृत हुए है जिनके भवनों का भी निर्माण शीघ्र किया जाएगा। 12 करोड़ 50 लाख रु की लागत से प्रत्येक स्थान पर भवन निर्माण किया जायेगा। इसी तरह गत दिनों लगभग 4 करोड़ 34 लाख रु की लागत से शासकीय महाविद्यालय पिपलोदा का भवन निर्माण व लगभग 38 लाख 91 हजार रु की लागत से भगत सिंह स्नातकोत्तर महाविद्यालय जावरा की बाउंड्रीवाल निर्माण कार्य किया जाएगा। इन कार्यो की टेंडर प्रक्रिया आगामी दिनों में शुरू होगी। जावरा विधानसभा क्षेत्र में लगभग सौ करोड़ रु की लागत से निर्मित होने वाले शिक्षा परिसरों की सौगात मिलने पर विधायक डॉ. पाण्डेय ने हर्ष व्यक्त करते हुए मुख्यमंत्री चौहान, उच्च शिक्षा मंत्री मोहन यादव, स्कूल शिक्षा मंत्री इन्दर सिंह परमार, तकनिकी शिक्षा मंत्री यशोधरा राजे सिंधिया के प्रति आभार व्यक्त किया है।

रतलामी फीवर के लिए हमें व्हाट्सएप पर ज्वाइन करे…
https://chat.whatsapp.com/I3cXSVVXvVF8Xo4OHT2A9t
न्यूज़ इंडिया 365 – खबरों का रतलामी फीवर के व्हाट्सएप ग्रुप में जुड़ने और महत्वपूर्ण समाचारो के साथ अपने को अपडेट रखने के लिए, ऊपर दी गयी लिंक पर क्लिक करे|



