भाजपा जिला महामंत्री ने यातायात व्यवस्थाओ की कार्यप्रणाली को लेकर किया विरोध…

1

News By – नीरज बरमेचा 

  • दीपावली त्यौहार के बाद हेलमेट की अनिवार्यता प्रभावशील की जाए
  • व्यापक प्रचार-प्रसार के पूर्व ही चालानी कार्रवाई न्यायोचित नहीं

रतलाम  । दो पहिया वाहन चालकों के लिए हेलमेट न लगाने पर चालानी कार्रवाई का भारतीय जनता पार्टी के जिला महामंत्री निर्मल कटारिया ने विरोध व्यक्त करते हुए कहा कि यह चालानी कार्रवाई गरीब व कमजोर वर्ग के लिए परेशानी का कारण बनी हुई है। 

कटारिया ने बयान में बताया कि वैसे ही त्यौहार के दिनों में लोग आर्थिक रुप से परेशान है, ऐसे में पुलिस द्वारा हजार-दो हजार रुपये के चालान बनाकर उन पर आर्थिक दबाव डाला जाना न्यायोचित नहीं है।  यह आर्थिक बोझ सामान्य व्यक्तियों तथा ग्रामीणों के लिए वहन करना मुश्किल है। दुर्घटनाओं को रोकने के लिए हेलमेट अनिवार्य किया गया है, यह कदम स्वागत योग्य है, लेेकिन शहर व परिस्थितियों को देखकर इस आदेश का पालन होना चाहिए। 

कटारिया ने कहा कि रतलाम शहर तथा जिले में सड़कों की स्थिति बारिश के बाद और अधिक खराब हुई  है, ऐसे में दो पहिया वाहन चलाना भी लोगों के लिए मुश्किल है, यदि हेलमेट लगाया गया तो और दुर्घटनाएं होगी। दीपावली के बाद व्यापक प्रचार-प्रसार किए जाने के बाद हेलमेट अनिवार्य किया जाए तो लोगों को परेशानी कम होगी। त्यौहार के दिनों  में महंगा हेलमेट खरीदना भी लोगों के लिए मुश्किल है। यातायात पुलिस व जिला प्रशासन न्यूनतम दरों पर नागरिकों को हेलमेट उपलब्ध करवाए,क्योंकि वर्तमान में सात सौ से एक हजार रुपये के बीच हेलमेट बिक रहे है जो हर किसी के लिए खरीदना संभव नहीं है। 
कटारिया ने कहा कि इस संबंध में प्रशासनिक अधिकारियों से चर्चा कर दीपावली के बाद चालानी कार्रवाई करने के संबंध में चर्चा की जाएगी। फिलहाल हेलमेट को लेकर व्यापक हो रहे विरोध को देखतेे हुए प्रशासन तत्काल चालानी कार्रवाई को रोके| 


रतलामी फीवर के लिए हमें व्हाट्सएप पर ज्वाइन करे…

https://chat.whatsapp.com/I3cXSVVXvVF8Xo4OHT2A9t

न्यूज़ इंडिया 365 – खबरों का रतलामी फीवर के व्हाट्सएप ग्रुप में जुड़ने और महत्वपूर्ण समाचारो के साथ अपने को अपडेट रखने के लिए, ऊपर दी गयी लिंक पर क्लिक करे|


 

 

1 टिप्पणी

  1. हेलमेट से सुरक्षा मिलती है इसमें कोई दो राय नही । पर निर्णय लागू होने से पूर्व उसके व्यावहारिक पहलू पर ध्यान दिया जाना चाहिए। अतिक्रमण युक्त संकरी डिवाइडर वाली सड़को व भारी ट्रैफिक की वजह से शहर में 20से 30 km ph से ज्यादा तेज गाड़ी चलाना बेहद मुश्किल है। ऐसे में हेलमेट कितना उपयोगी होगा,यह विचारणीय है।
    ज्यादा बेहतर होगा शहर की बाहरी सड़को व हाईवे पर ही हेलमेट की अनिवार्यता हो।

Comments are closed.