News By – नीरज बरमेचा
आगामी त्योहारों को दृष्टिगत रखते हुए रतलाम शहर के बाजार रात्रि 12 बजे तक खुले रखने सम्बन्धी व्यापारियों की मांग पर विधायक चैतन्य काश्यप तथा अन्य जनप्रतिनिधियों से चर्चा कर कलेक्टर नरेन्द्र कुमार सूर्यवंशी तथा पुलिस अधीक्षक अभिषेक तिवारी द्वारा दीपावली पर्व तक स्थानीय बाजार रात्रि 12 बजे तक खुला रखने सम्बन्धी निर्णय लिया गया है। कलेक्टर ने बताया कि स्थानीय व्यापारियों की मांग सहित आमजन की सुविधा और यहाँ के महत्वपूर्ण थोक व खेरची बाजार की प्रकृति तथा व्यावहारिक दृष्टिकोण के मद्देनजर रात्रि में बाजारों के खुलने के समय में वृद्धि की गई है। उल्लेखनीय है कि अभी तक रात्रि 10:00 बजे तक के लिए ही बाजार खोलने की अनुमति थी जिसके समय में वृद्धि की जा कर अब रात्रि 12:00 बजे तक बाजार खोले जा सकेंगे इस निर्णय से आमजन तथा व्यापारियों में हर्ष है उनके द्वारा प्रशासन के प्रति आभार व्यक्त किया गया है

- व्यापारियों ने जताया विधायक चेतन्य काश्यप का आभार
- त्योहार पर व्यापारियों को छूट दिए जाने के संबंध में विधायक ने कलेक्टर से की थी चर्चा
इनके अतिरिक्त अन्य व्यापारियों द्वारा भी त्योहार के दौरान व्यवहारिक परेशानियों को ध्यान में रखते हुए इस संबंध में विधायक काश्यप से चर्चा की गई थी। जिसके बाद विधायक काश्यप ने कलेक्टर नरेंद्र कुमार सूर्यवंशी एवं पुलिस अधीक्षक अभिषेक तिवारी से दीपावली पर्व तक स्थानीय बाजार को देर रात खोले रखने के संबंध में चर्चा की थी, जिसके बाद प्रशासन ने शनिवार को इस संबंध में आदेश जारी कर दिए। प्रशासन के आदेश जारी करने से व्यापारियों में हर्ष व्याप्त है। विधायक काश्यप से चर्चा के बाद स्थानीय व्यापारियों की मांग पूरी होने पर उनके द्वारा आभार जताया गया। व्यापारियों का कहना था कि आमजन की सुविधा और यहां के महत्वपूर्ण थोक व खेरची बाजार की प्रकृति तथा व्यावहारिक दृष्टिकोण के चलते उनके द्वारा बाजार का समय बढ़ाए जाने की मांग की गई थी, जिस पर कोई ध्यान नहीं दे रहा था। इस कारण से उनके द्वारा अपनी परेशानी के संबंध में विधायक काश्यप को अवगत कराया गया था, जिसके बाद सकारात्मक परिणाम सामने आए है। व्यापारियों की माने तो देर रात तक बाजार खुले रहने से नौकरीपेशा वर्ग के लोगों को भी सहूलियत होगी। उक्त लोग नौकरी से घर पहुंचने के बाद आसानी से खरीददारी करने के लिए बाजार आ सकेंगे। यदि समय नहीं बढ़ता तो उन्हे भी कई प्रकार की परेशानियों का सामना करना पड़ता।


रतलामी फीवर के लिए हमें व्हाट्सएप पर ज्वाइन करे…
https://chat.whatsapp.com/I3cXSVVXvVF8Xo4OHT2A9t
न्यूज़ इंडिया 365 – खबरों का रतलामी फीवर के व्हाट्सएप ग्रुप में जुड़ने और महत्वपूर्ण समाचारो के साथ अपने को अपडेट रखने के लिए, ऊपर दी गयी लिंक पर क्लिक करे|



