मुम्बई सेंट्रल-नई दिल्ली – मुम्बई सेंट्रल त्रिसाप्ताहिक सुपरफास्ट एसी स्पेशल ट्रेन का परिचालन स्पेशल किराया के साथ…

0

News By – नीरज बरमेचा 

दीपावली एवं छठ के दौरान गाडियों में यात्रियों की अतिरिक्‍त भीड़ को ध्‍यान में रखते हुए पश्चिम रेलवे द्वारा रतलाम मंडल से होते हुए मुम्‍बई सेंट्रल से नई दिल्‍ली के मध्‍य एक जोड़ी  त्रिसाप्‍ताहिक सुपरफास्‍ट एसी स्‍पेशल  ट्रेन के  कुल छ: फेरों का परिचालन स्‍पेशल किराया के साथ किया जाएगा।


गाड़ी संख्‍या 09003 मुम्‍बई सेंट्रल नई दिल्‍ली एसी स्‍पेशल, 22, 25 एवं 28 अक्‍टूबर, 2022 को मुम्‍बई सेंट्रल से 16.00 बजे चलकर रतलाम मंडल के रतलाम(00.15/00.20) होते हुए अगले दिन 12.30 बजे नई दिल्‍ली पहुँचेगी। इसी प्रकार वापसी में गाड़ी संख्‍या  09004 नई दिल्‍ली मुम्‍बई सेंट्रल एसी स्‍पेशल, 23, 26 एवं 29 अक्‍टूबर, 2022 को  नई दिल्‍ली से 14.40 बजे चलकर रतलाम मंडल के रतलाम(00.55/01.00) होते हुए अगले दिन 07.20 बजे मुम्‍बई सेंट्रल पहुँचेगी।

इस ट्रेन का दोनों दिशाओं में बोरीवली, सूरत, वडोदरा, रतलाम , कोटा,  एवं मथुरा स्‍टेशनों पर ठहराव दिया गया है। इस ट्रेन में एक फर्स्‍ट एसी, चार सेकंड एसी, एवं दस थर्ड एसी के कोच रहेंगे।

गाड़ी संख्‍या 09003 में टिकटों की बुकिंग 22 अक्‍टूबर, 2022 से आरंभ होगी।  ट्रेनों के ठहराव और समय की विस्तृत जानकारी के लिए यात्री कृपया www.enquiry.indianrail.gov.in पर जाकर अवलोकन कर सकते हैं।


रतलामी फीवर के लिए हमें व्हाट्सएप पर ज्वाइन करे…

https://chat.whatsapp.com/I3cXSVVXvVF8Xo4OHT2A9t

न्यूज़ इंडिया 365 – खबरों का रतलामी फीवर के व्हाट्सएप ग्रुप में जुड़ने और महत्वपूर्ण समाचारो के साथ अपने को अपडेट रखने के लिए, ऊपर दी गयी लिंक पर क्लिक करे|