रतलाम के आयुष गौड़ ने 20 वर्ष बाद जीता शूटिंग स्पर्धा में रजत पदक…

0

News By – नीरज बरमेचा 

वेस्ट जोन प्री नेशनल लेवल शूटिंग के  पदक विजेता शूटर का विधायक काश्यप द्वारा सम्मान

रतलाम 21 अक्टूबर 2022। वेस्ट जोन प्री नेशनल लेवल शूटिंग स्पर्धा में 20 साल बाद रतलाम के लिए रजत पदक जीतकर लाने वाले शूटर आयुष गौड़ का विधायक चेतन्य काश्यप ने सम्मान कर उज्जवल भविष्य की कामना की। इसके पूर्व वर्ष 2002 में रतलाम ने यह पदक प्राप्त किया था।

वेस्ट जोन प्री नेशनल लेवल शूटिंग  स्पर्धा आर्मी मार्क्समैनशिप यूनिट महू में आयोजित हुई। इसमें गुजरात, महाराष्ट्र, मध्य प्रदेश, दमन-दीव, दादर और नगर हवेली के साथ गोवा राज्य के करीब पांच हजार शूटरों ने भाग लिया। रतलाम डिस्ट्रिक्ट राइफल एसोसिएशन के शूटर आयुष ने रजत पदक पर निशाना साधने में सफलता प्राप्त की। विधायक काश्यप द्वारा सम्मान किए जाने के दौरान संस्था सचिव राष्ट्रीय पदक विजेता उमंग पोरवाल, कोच मोहितराज सिंह सांखला, मनोहर पोरवाल आदि उपस्थित रहे।

 


रतलामी फीवर के लिए हमें व्हाट्सएप पर ज्वाइन करे…

https://chat.whatsapp.com/I3cXSVVXvVF8Xo4OHT2A9t

न्यूज़ इंडिया 365 – खबरों का रतलामी फीवर के व्हाट्सएप ग्रुप में जुड़ने और महत्वपूर्ण समाचारो के साथ अपने को अपडेट रखने के लिए, ऊपर दी गयी लिंक पर क्लिक करे|