News By – नीरज बरमेचा
रतलाम 26 अक्टूबर 2022/ जिला प्रशासन एवं रोजगार कार्यालय द्वारा जिला स्तरीय रोजगार मेला 28 अक्टूबर को शासकीय आईटीआई रतलाम में आयोजित किया जाएगा। मेले में 10 से 15 निजी क्षेत्र की कम्पनियों के प्रतिनिधियों द्वारा नियमित पदों पर भर्ती की जाएगी।

आईटीआई प्राचार्य यू.पी. अहिरवार ने बताया कि मेले में ख्याति प्राप्त कम्पनियों द्वारा सेल्स एक्जूक्टिव, वर्कर, अभिकर्ता, सेल्स मार्केटिंग, एकाउंटेंट, केशियर, एजेंसी मैनेजर, टेलीकालर, ट्रेनी, रिसेप्शनिस्ट, क्लर्क, कम्प्युटर आपरेटर, वित्तीय सलाहकार, कालेज असिस्टेंट प्रोफेसर एवं सुरक्षा गार्ड आदि पदों पर सीधी भर्ती की जाएगी। आवेदन की शैक्षणिक योग्यता कक्षा 5 वीं उत्तीर्ण से स्नातक तथा आयु 18 से 40 वर्ष तक है।
रोजगार मेले में सम्मिलित होने वाली कम्पनियों में ग्रो वर्ल्ड बायो एग्रीटेक, टाईगर सिक्योरिटी, भारतीय जीवन बीमा निगम, एच.डी.एफ.सी. लाइफ इन्श्योरेंस, भारती एक्सा, जी.आर. इण्डस्ट्रीज, केलान्स साफ्टवेयर, स्पेस साफ्टवेयर सोलुशन, एस.आर. जाब प्लेसमेंट, मारुति मेंटेनेन्स सर्विस रतलाम, स्काई इंटरप्राईजेस इंदौर, वेलसन फार्मर फर्टिलाइजर आनन्द (गुजरात), माही ग्रुप आफ एज्युकेशन बांसवाडा (राज.), युवा शक्ति फाउण्डेशन पीथमपुर हैं।
इच्छुक आवेदक 28 अक्टूबर को प्रातः 10.00 बजे से सायं 4.00 बजे तक शासकीय आईटीआई सैलाना रोड रतलाम में अपने शैक्षणिक योग्यता के मूल प्रमाण पत्र, रोजगार पंजीयन, दो पासपोर्ट साईड फोटो, आधार कार्ड की छायाप्रति एवं बायोडाटा के साथ उपस्थित हो सकते हैं।

रतलामी फीवर के लिए हमें व्हाट्सएप पर ज्वाइन करे…
https://chat.whatsapp.com/I3cXSVVXvVF8Xo4OHT2A9t
न्यूज़ इंडिया 365 – खबरों का रतलामी फीवर के व्हाट्सएप ग्रुप में जुड़ने और महत्वपूर्ण समाचारो के साथ अपने को अपडेट रखने के लिए, ऊपर दी गयी लिंक पर क्लिक करे|



