अनुकंपा नियुक्ति के प्रकरण में स्पष्टीकरण…

0

News By – नीरज बरमेचा

रतलाम 28 अक्टूबर 2022/ जिले में स्कूल शिक्षा विभाग के तहत एक अनुकंपा नियुक्ति प्रकरण के मामले में अपर कलेक्टर एम.एल. आर्य द्वारा स्पष्टीकरण जारी किया गया है कि सहायक वर्ग-3 का पद रिक्त नहीं होने से स्वर्गीय भेरूलाल मालवीय शिक्षक माध्यमिक विद्यालय ढिकवा के आश्रित पुत्र आत्माराम मालवीय निवासी बेरछा तहसील जिला रतलाम की सहायक वर्ग-3 के पद पर  अनुकंपा नियुक्ति हेतु  कार्यालय  नोडल में प्रकरण भिजवाया गया है।

अपर कलेक्टर ने बताया है कि वर्तमान में 5 आवेदकों को तृतीय श्रेणी में अनुकंपा नियुक्ति प्रदान की गई है तथा 9 आवेदकों को चतुर्थ श्रेणी के पद पर अनुकंपा नियुक्ति प्रदान की है। इनमें से किसी भी आवेदक को अजा संवर्ग में सहायक वर्ग-3 के पद पर नियुक्ति प्रदान नहीं की गई है क्योंकि रतलाम जिले में अनुसूचित जाति संवर्ग में सहायक वर्ग-3 का पद रिक्त नहीं है। रतलाम जिले में अनुसूचित जाति संवर्ग में सहायक वर्ग-3 का पद रिक्त नहीं होने से आत्माराम मालवीय को सहायक वर्ग-3 के पद पर अनुकंपा नियुक्ति प्रदान नहीं की जा सकती है।


रतलामी फीवर के लिए हमें व्हाट्सएप पर ज्वाइन करे…

https://chat.whatsapp.com/I3cXSVVXvVF8Xo4OHT2A9t

न्यूज़ इंडिया 365 – खबरों का रतलामी फीवर के व्हाट्सएप ग्रुप में जुड़ने और महत्वपूर्ण समाचारो के साथ अपने को अपडेट रखने के लिए, ऊपर दी गयी लिंक पर क्लिक करे|