पर्व त्योहार पर यात्री ट्रेनों में बढ़ती भीड़ के चलते अहमदाबाद पटना और जयपुर हैदराबाद ट्रैन का विस्तार…

0

News By – नीरज बरमेचा 

रतलाम। इन दिनों पर्व त्योहार पर यात्री ट्रेनों में काफी भीड़ चल रही है। इसी के मद्देनजर रेलवे द्वारा ट्रेनों के परिचालन में विस्तार किया गया है। रतलाम रेल मंडल के जनसंपर्क अधिकारी खेमराज मीणा के अनुसार गा‍डियों में यात्रियों की भीड़ को ध्‍यान में रखते हुए हैदराबाद से जयपुर के मध्‍य परिचालित की जा रही गाड़ी संख्‍या 07115/07116  हैदराबाद जयपुर हैदराबाद सुपरफास्‍ट साप्‍ताहिक स्‍पेशल ट्रेन के फेरे पुन: विस्‍तारित की जा रही है। उन्होंने बताया कि गाड़ी संख्‍या 07115  हैदराबाद जयपुर स्‍पेशल ट्रेन 04 नवम्‍बर, 2022 से 27 जनवरी, 2023 तक तथा गाड़ी संख्‍या 07116 जयपुर हैदराबाद स्‍पेशल ट्रेन 06 नवम्‍बर, 2022 से 29 जनवरी, 2023 तक चलेगी। साथ ही इस ट्रेन के कोच कंपोजिशन में परिवर्तन किया गया है, यह ट्रेन चार सेकंड एसी, सात थर्ड एसी एवं पांच स्‍लीपर कोच के साथ चलेगी। इस ट्रेन के ठहराव एवं आगमन/प्रस्‍थान समय में कोई परिवर्तन नहीं किया गया है।


रतलाम रेल मंडल के जनसंपर्क अधिकारी खेमराज मीणा ने यह भी बताया कि इसी तरह त्‍यौहारों के दौरान ट्रेनों में यात्रियों की अतिरिक्‍त भीड़ को ध्‍यान में रखते हुए पश्चिम रेलवे द्वारा रतलाम मंडल से होते हुए अहमदाबाद से पटना तथा पटना से नडियाड के लिए सुपरफास्‍ट स्‍पेशल ट्रेन का परिचालन स्‍पेशल किराया के साथ किया जाएगा। गाड़ी संख्‍या 09467 अहमदाबाद पटना स्‍पेशल एक्‍सप्रेस, 28 अक्‍टूबर, 2022, शुक्रवार को अहमदाबाद से 16.25 बजे चलकर रतलाम मंडल के रतलाम (21.25/21.35, शुक्रवार) होते हुए शनिवार को 21.15 बजे  पटना पहुँचेगी। इसी प्रकार वापसी में गाड़ी संख्‍या 09468 पटना नडियाड स्‍पेशल ट्रेन, 30 अक्‍टूबर, 2022, रविवार को 06.00 बजे चलकर रतलाम मंडल के रतलाम (05.00/05.05, सोमवार) होते हुए सोमवार को 10.15 बजे नडियाड पहुँचेगी। इस ट्रेन का दोनों दिशाओं में छायापुरी, रतलाम, कोटा, आगरा फोर्ट, कानपुर सेंट्रल, प्रयागराज एवं पं. दीनदयाल उपाध्‍याय जंक्‍शन स्‍टेशनों पर ठहराव दिया गया है। इस ट्रेन में एक फर्स्‍ट एसी, पांच सेकंड एसी, सात थर्ड एसी एवं सात सामान्‍य श्रेणी के कोच रहेंगे।

ट्रेनों के ठहराव और समय की विस्तृत जानकारी के लिए यात्री कृपया www.enquiry.indianrail.gov.in पर जाकर अवलोकन कर सकते हैं।


रतलामी फीवर के लिए हमें व्हाट्सएप पर ज्वाइन करे…

https://chat.whatsapp.com/I3cXSVVXvVF8Xo4OHT2A9t

न्यूज़ इंडिया 365 – खबरों का रतलामी फीवर के व्हाट्सएप ग्रुप में जुड़ने और महत्वपूर्ण समाचारो के साथ अपने को अपडेट रखने के लिए, ऊपर दी गयी लिंक पर क्लिक करे|