गो आधारित प्राकृतिक खेती कर धरती माता को जहर से बचाने का कार्य करें किसान – प्रदेश अध्यक्ष दर्शनसिंह चौधरी

0

News By – नीरज बरमेचा

  • भाजपा किसान मोर्चा द्वारा गोआधारित प्राकृतिक खेती, किसान संवाद और जिला सम्मेलन का आयोजन

रतलाम, 29 अक्टूबर। भारतीय जनता पार्टी किसान मोर्चा द्वारा शनिवार को गोआधारित प्राकृतिक खेती, किसान संवाद और जिला सम्मेलन का आयोजन किया गया। बरबड़ स्थिति विधायक सभागृह में आयोजित कार्यक्रम की अध्यक्षता किसान मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष दर्शन सिंह चौधरी ने की। उनके द्वारा मुख्यमंत्री शिवराज सरकार द्वारा किसानों के हित में किए गए कार्यों का उल्लेख किया गया।

चौधरी ने मंच से कहा कि आप सभी गो आधारित प्राकृतिक खेती कर धरती माता को जहर से बचाने का कार्य करें। इसके लिए उनके द्वारा सभी किसान भाइयों से दोनों हाथ खड़े कर उनका समर्थन कर संकल्प दिलाया कि हम सभी कम से कम एक से दो एकड़ भूमि पर गो आधारित प्राकृतिक खेती करेंगे। कार्यक्रम की शुरूआत में मंचासीन अतिथियों द्वारा भाजपा के पित्र पुरुष पंडित दीनदयाल उपाध्याय, डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी एवं भगवान बलराम की तस्वीर पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्वलित किया गया। कार्यक्रम के दौरान प्रगतिशील और उन्नत किसानों का सम्मान भी किया गया।


रतलामी फीवर के लिए हमें व्हाट्सएप पर ज्वाइन करे…

https://chat.whatsapp.com/I3cXSVVXvVF8Xo4OHT2A9t

न्यूज़ इंडिया 365 – खबरों का रतलामी फीवर के व्हाट्सएप ग्रुप में जुड़ने और महत्वपूर्ण समाचारो के साथ अपने को अपडेट रखने के लिए, ऊपर दी गयी लिंक पर क्लिक करे|