नहीं कम हो रहा है यात्री ट्रेनों पर दवाब, 4 और ट्रेनों में अतिरिक्त कोच लगाए, जानिए इन यात्री ट्रेनों की जानकारी….

0

News By – विवेक चौधरी

रतलाम। 01 नवंबर 2022। यदि आप को लग रहा है कि त्यौहार का सीजन खत्म हो गया है और सब अपने काम पर लौट गए है तो आप पूर्णतः सही नहीं है। आप भारतीय रेल की यात्री ट्रेनों में आरक्षण और भीड़ की स्थिति का अवलोकन कर सकते हैं। भारतीय रेल देश भर में यात्रियों को नजदीक से लेकर लंबी दूरी की यात्राएँ कराती है। इन यात्रियों में से कोई त्यौहार पर अपने घर जा रहा होता है तो कोई त्यौहार करके वापस काम पर लौट रहा होता है। किसी के घर परिवार रिश्तेदारी में कोई मांगलिक प्रसंग है तो कोई नौकरी व्यवसाय के सिलसिले में यात्रा कर रहा होता है। कोई छुट्टी मनाने जा रहा है तो कोई बेहतर चिकित्सकीय सहायता के लिए अन्य शहर जाने की जुगत में है। कुल मिलाकर भारतीय रेल की यात्री ट्रेनों पर दबाव बरकरार है। पश्चिम रेलवे के रतलाम रेल मंडल के जनसंपर्क अधिकारी- खेमराज मीणा ने बताया है कि यात्री ट्रेनों में यात्रियों की अतिरिक्‍त भीड़ को ध्‍यान में रखते हुए उन्‍हें सुविधा देने के लिए रतलाम मंडल से आरंभ होने वाली एवं रतलाम मंडल के विभिन्‍न स्‍टेशनों से होकर गुजरने वाली 04 जोड़ी ट्रेनों में अस्‍थाई रूप से अतिरिक्‍त कोच की सुविधा उपलब्‍ध करवाई जा रही है।

ट्रेनों का विवरण निम्‍नानुसार है:-

  1. गाड़ी संख्‍या 19091/19092  बान्‍द्रा टर्मिनस गोरखपुर बान्‍द्रा टर्मिनस हमसफर-  गाड़ी संख्‍या 19091 बान्‍द्रा टर्मिनस गोरखपुर हमसफर एक्‍सप्रेस में 07 नवम्‍बर, 2022 से 28 नवम्‍बर, 2022 तक तथा गाड़ी संख्‍या 19092 गोरखपुर बान्‍द्रा टर्मिनस हमसफर एक्‍सप्रेस में 08 नवम्‍बर, 2022 से 29 नवम्‍बर, 2022 तक स्‍लीपर श्रेणी का एक अतिरिक्‍त कोच लगेगा।
  2. गाड़ी संख्‍या  22209/22210 मुम्‍बई सेंट्रल नई दिल्‍ली मुम्‍बई सेंट्रल दुरंतो :- गाड़ी संख्‍या 22209  मुम्‍बई सेंट्रल नई दिल्‍ली दुरंतो एक्‍सप्रेस में 04 नवम्‍बर, 2022 से 28 नवम्‍बर, 2022 तक तथा गाड़ी संख्‍या 22210 नई दिल्‍ली मुम्‍बई सेंट्रल दुरंतो एक्‍सप्रेस में 05 नवम्‍बर, 2022 से 29 नवम्‍बर, 2022 तक एक सेकंड एसी एवं एक थर्ड एसी का अतिरिक्‍त कोच लगेगा।
  3. गाड़ी संख्‍या 12227/12228 मुम्‍बई सेंट्रल इंदौर मुम्‍बई सेंट्रल दुरंतो :- गाड़ी संख्‍या 12227  मुम्‍बई सेंट्रल इंदौर दुरंतो एक्‍सप्रेस में 03 नवम्‍बर, 2022 से 26 नवम्‍बर, 2022 तक तथा गाड़ी संख्‍या 12228 इंदौर मुम्‍बई सेंट्रल दुरंतो एक्‍सप्रेस में 04 नवम्‍बर, 2022 से 27 नवम्‍बर, 2022 तक एक सेकंड एसी एवं एक थर्ड एसी का अतिरिक्‍त कोच लगेगा।

बांद्रा गोरखपुर के बीच एसी स्पेशल ट्रेन

जनसंपर्क अधिकारी खेमराज मीणा ने यह भी बताया कि रेल यात्रियों की सुविधा के लिए और त्योहारी सीजन के दौरान यात्रियों की अतिरिक्त संख्‍या को समायोजित करने के लिए गोरखपुर-बान्‍द्रा टर्मिनस गोरखपुर के बीच त्‍योहार स्‍पेशल एसी ट्रेन चलेगी। ट्रेन संख्या 05053 गोरखपुर बान्‍द्रा टर्मिनस स्‍पेशल ट्रेन बुधवार, 2 नवम्‍बर, 2022 को गोरखपुर से प्रात: 04.10 बजे प्रस्थान कर रतलाम मंडल के रतलाम स्‍टेशन (06.15/06.25, गुरूवार) होते हुए अगले दिन 16.00 बजे बांद्रा टर्मिनस पहुंचेगी। इसी प्रकार वापसी में ट्रेन संख्या 05054 बांद्रा टर्मिनस-गोरखपुर स्पेशल गुरुवार, 03 नवम्‍बर, 2022 को बांद्रा टर्मिनस से 17.15 बजे प्रस्थान कर  रतलाम मंडल के रतलाम स्‍टेशन (02.55/03.05, शुक्रवार) होते हुए शनिवार को 06.25 बजे गोरखपुर पहुंचेगी।

यह ट्रेन दोनों दिशाओं में बोरीवली, वापी, सूरत, भरूच, वडोदरा, रतलाम, कोटा, गंगापुर सिटी, भरतपुर, अछनेरा, मथुरा, कासगंज, फर्रुखाबाद, कन्नौज,कानपुर सेंट्रल, ऐशबाग, गोंडा, बस्ती और खलीलाबाद स्टेशनों पर रुकेगी। इस ट्रेन में एक फर्स्‍ट एसी, चार सेकंड एसी एवं बारह थर्ड एसी के कोच रहेंगे।

भारतीय रेल की यात्री ट्रेनों के किसी स्टेशन पर ठहराव एवं आगमन/प्रस्‍थान समय के बारे में विस्तृत जानकारी के लिए भारतीय रेल की वेबसाइट www.enquiry.indianrail.gov.in पर लॉग इन करके जानकारी ली जा सकती हैं।


रतलामी फीवर के लिए हमें व्हाट्सएप पर ज्वाइन करे…

https://chat.whatsapp.com/I3cXSVVXvVF8Xo4OHT2A9t

न्यूज़ इंडिया 365 – खबरों का रतलामी फीवर के व्हाट्सएप ग्रुप में जुड़ने और महत्वपूर्ण समाचारो के साथ अपने को अपडेट रखने के लिए, ऊपर दी गयी लिंक पर क्लिक करे|