स्वर्णिम रतलाम के लिए हर घर आँगन की मुंडेर पर विकास के दीप जगमगाएँगे- मयंक जाट

0

News By – नीरज बरमेचा 

  • दीपावली मिलन एवं नूतन वर्ष अभिनन्दन समारोह का अभूतपूर्व आयोजन

रतलाम/ 3 नवम्बर 22/ रतलाम जिला युवक कांग्रेस अध्यक्ष तथा कांग्रेस से महापौर प्रत्याशी रहे मयंक जाट ने दीपावली मिलन एवं नूतन वर्ष अभिनन्दन समारोह में रतलाम के सर्वांगीण विकास के लिए सामूहिक सहभागिता का आव्हान किया है। विकास की दिशा नागरिकों की मंशा के अनुरूप होने चाहिए। इससे शहर की दशा सुधरेगी। दीप पर्व पर हर रतलामी एक नई शुरुआत करते हुए अपने क्षेत्र में विकास के लिए अपने विजन तैयार करें। हमारा संकल्प है कि गौरवशाली अतीत के स्मरण के साथ स्वर्णिम रतलाम के लिए हर घर आँगन की मुंडेर पर विकास के दीप जगमगाएँगे।

बच्चों को प्रोत्साहन पुरुस्कार
सैलाना रोड स्थित जोधा बाग में समारोह में जिले के कांग्रेस के सभी गुटों के नेता, कार्यकर्ता, विभिन्न समाजों के प्रमुख, शहर के प्रमुख चिकित्सक, समाजसेवी, सामाजिक कार्यकर्ता, युवा वर्ग, महिला वर्ग तथा हजारो की संख्या में नागरिक उपस्थित रहे।

कार्यक्रम के प्रारंभ में देवी स्वरूपा छोटी कन्याओं से माँ लक्ष्मी श्री गणेश और सरस्वती माता के चित्र पर माल्यार्पण कर दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम की शुरुआत की गई। साथ ही छोटे बच्चों ने रंगारंग कार्यक्रम की प्रस्तुति दी। बच्चों को प्रोत्साहन पुरुस्कार जाट द्वारा दिये गए।

मेरी जन्मभूमि रतलाम ही मेरा परिवार-
इस अवसर पर श्री जाट ने कहा कि हाल में हुए नगरीय निकाय चुनाव में मुझे शहर के प्रत्येक वार्ड के नागरिकों से सीधे रूबरू होने का अवसर मिला। मेरी जन्मभूमि रतलाम ही मेरा परिवार है। रतलाम का बेटा होने के नाते नागरिकों ने अपना दुःख दर्द साझा किया। हम सभी एक परिवार की तरह आपस में बैठे और दीप पर्व की खुशियों को मिलकर मनाएं। इसी पुनीत भाव से यह समारोह आयोजित करने का मन में विचार आया। आज इस समारोह में जिस तरह शहर के हर वर्ग के नागरिकों की उत्साहपूर्ण उपस्थिति रही है, उसे देखकर रतलाम की सामाजिक समरसता फिर से ताज़ा हो गई है। आज के इस पावन पर्व पर हम सभी रतलाम के विकास के लिए सामूहिक रूप से सद्प्रयास का संकल्प लेते है।


रतलामी फीवर के लिए हमें व्हाट्सएप पर ज्वाइन करे…

https://chat.whatsapp.com/I3cXSVVXvVF8Xo4OHT2A9t

न्यूज़ इंडिया 365 – खबरों का रतलामी फीवर के व्हाट्सएप ग्रुप में जुड़ने और महत्वपूर्ण समाचारो के साथ अपने को अपडेट रखने के लिए, ऊपर दी गयी लिंक पर क्लिक करे|