News By – नीरज बरमेचा
फरियादी अनिल पिता शिवनारायण जाट उम्र 35 साल निवासी ग्राम गुणावद हाल मु. मंदिर नामली जिला रतलाम दिनांक 31-10-2022 को अर्नियापीथा धान मण्डी जावरा में सोयाबीन हनुमान बिक्री हेतु पूर्व से खडे ट्रेक्टर व पीकअप को देखने के लिये अपनी मोटरसायकल से अर्नियापीथा धान मण्डी जावरा गया था। जो सोयाबीन बिक्री नही होने के कारण वापस अपनी मोटरसयाकल से रात्री मे नामली आ रहा था । रात्री 12.20 बजे करीब फुलवारी होटल के आगे महु नीमच रोड़ नामली पर मोटरसायकल रोककर रोड़ के साईड मे पेशाब करने रुका इतने मे एक मोटरसयाकल पर तीन अज्ञात व्यक्ति आये और फरियादी पीछे से चाकु अड़ाकर उनकी जैब मे रखे 6300 रुपये निकाल लिये तथा मोबाईल व मोबाईल के कवर मे रखा एटीएम व मोटरसायकल की चाबी छीन ली। तीनो अज्ञात बदमाश फरियादी से मोटरसायकल, नगदी 6300 रुपये, एटीएम व मोबाईल लुटकर वहा से भाग गये। जिस पर थाना नामली पर अपराध क्रमांक – 408/2022 धारा 392 भादवि का कायम कर विवेचना में में लिया गया।

इनाम की उदघोषणा
घटना की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक रतलाम अभिषेक तिवारी द्वारा अज्ञात आरोपियो की गिरफ्तारी पर 3000 रुपये के नगद पुरुस्कार की उदघोषणा की गई।
घटना का पर्दाफाश
घटना की गंभीरता को देखते हुए अज्ञात आरोपियो की तलाश हेतु पुलिस अधीक्षक अभिषेक तिवारी के निर्देशन मे एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सुनिल कुमार पाटीदार व एसडीओपी रतलाम (ग्रामीण) संदीप निगवाल के मार्गदर्शन मे थाना प्रभारी नामली प्रीती कटारे द्वारा टीम का गठन किया गया। टीम द्वारा घटना स्थल का बारिकी से निरीक्षण कर फरियादी के कथन अनुसार उसके आने जाने वाले रास्तो पर सघनता से जांच करते सीसीटीवी फुटेज व मुखबीर सुचना के आधार पर संदेहियो तक पहुंचकर उनसे पुछताछ की गई। पुछताछ में उन्होने योजना बनाकर फरियादी की रेकी कर पीछा करते हुए हाईवे पर सुनसान जगह देखकर फरियादी के रुकने पर सभी ने मिलकर फरियादी से चाकु दिखाकर फरियादी की मोटर साईकल, मोबाईल व पैसे लुटने व माल मश्रुका लेकर मौके से फरार होना स्वीकार किया।
गिरफ्तार आरोपियो के नाम
1. आसिफ पिता नुर मोहम्मद खान जाति मुसलमान उम्र 24 साल निवासी ग्राम झाझाखेडी थाना
2. दिनेश पिता भंवरलाल पांचाल जाति लुहार उम्र 39 साल निवासी ग्राम झाझाखेडी थाना कालुखेडा 3. होकमसिंह पिता भेरुसिंह चंद्रावत जाति राजपुत उम्र 32 साल निवासी ग्राम झाझाखेडी थाना कालुखेडा
4. जाहिद उर्फ जावेद पिता नजीर खान जाति मुसलमान उम्र 22 साल निवासी ग्राम रुन्जी थाना गोतमपुरा हा. मु. रतलामी गेट जावरा सिटी
फरार आरोपियो के नाम
1. अज्जु उर्फ अजय पाटीदार निवासी ग्राम मुण्डली थाना कालुखेडा
2. विधी विरुद्ध बालक
बरामद / जप्त माल
- मोटर साईकिल -03( 02 घटना में प्रयुक्त, 01 लूटी हुई)
- मोबाईल- 01
- नगद राशी 4000/- रुपये
- चाकु – 01 (घटना मे प्रयुक्त)
माल की कुल किमत 2,07,500 रुपये है। सत्यमेव जयते
आपराधिक रिकार्ड
ICJS के आधार पर प्राप्त रिकार्ड
दिनेश पिता भंवरलाल पांचाल जाति लुहार उम्र 39 अप क्र 57/19 धारा 294,324,506 भादवि 25 आर्म्स | साल निवासी ग्राम झाझाखेडी थाना कालुखेडा जिला एक्ट (थाना कालुखेडा) रतलाम
उक्त लुट की घटना को ट्रेस करने मे निम्न अधिकारी / कर्मचारियो का सराहनीय योगदान रहा है
निरीक्षक प्रीति कटारे, उपनिरी. रविन्द्र कुमार मालवीय, उपनिरी. आर. पी. सारस्वत, प्रआर 776 संतोष कुमार अग्निहोत्री, आर. 548 मनोहर नागदा, आर. 247 अमित त्यागी, आर. 269 मयंक जाटव की प्रकरण में महत्वपुर्ण मुख्य भूमिका रही है। प्रआर 67 राहुल जाट, प्रआर 407 रमाकांत सिंह, प्रआर 492 कांता भाबर, प्रआर 820 महेन्द्र सिंह, 659 अर्जुन मकवाना, आर 556 कुलदीप व्यास, आर 88 नितीन डामोर, आर 111 नरेन्द्र सिंह जगावत, आर 35 विजय मण्डलोई, आर 1037 शांतिलाल राठौर, आर 218 विपुल भावसार (सायबर सेल), थाना जावरा शहर से आर 337 सांवरिया पाटीदार, आर 483 ईश्वर सिंह, थाना कालुखेडा से आर 754 हर्षदीप, आर विष्णु चन्द्रावत में माल मुलजिम की पतारसी हेतु महत्वपूर्ण सराहनीय भूमिका रही है।

रतलामी फीवर के लिए हमें व्हाट्सएप पर ज्वाइन करे…
https://chat.whatsapp.com/I3cXSVVXvVF8Xo4OHT2A9t
न्यूज़ इंडिया 365 – खबरों का रतलामी फीवर के व्हाट्सएप ग्रुप में जुड़ने और महत्वपूर्ण समाचारो के साथ अपने को अपडेट रखने के लिए, ऊपर दी गयी लिंक पर क्लिक करे|



