News By – नीरज बरमेचा
पटवारी निलंबित
रतलाम 5 नवंबर 2022/ कलेक्टर नरेंद्र कुमार सूर्यवंशी द्वारा सैलाना के हल्का नंबर 16 तथा 21 में पदस्थ पटवारी राजेश सोनी को निलंबित कर दिया गया है। उल्लेखनीय है कि जिला प्रशासन को व्हाट्सएप पर प्राप्त वीडियो के प्रथम दृष्टया अवलोकन से परिलक्षित हुआ है कि पटवारी राजेश सोनी द्वारा नामांतरण संबंधी राजस्व कार्य के एवज में रिश्वत लेने का उल्लेख प्रतीत हुआ है। वीडियो के अवलोकन में पक्षकार भी परेशान मुद्रा में देखे गए हैं।

पटवारी का कृत्य उनके नैतिक पतन का द्योतक होकर शासकीय कर्मचारियों के लिए निर्धारित आदर्श आचरण नियमों के विपरीत एवं आपत्तिजनक है इस कार्यप्रणाली से राजस्व प्रशासन की छवि धूमिल हुई है जो मध्यप्रदेश सिविल सेवा नियम के विपरीत होकर कदाचरण की श्रेणी में आता है। गंभीर अवैधानिक कृत्य के कारण पटवारी सोनी को निलंबित किया जाकर उनका मुख्यालय जिला कार्यालय भू अभिलेख शाखा रतलाम में रखा गया है।

रतलामी फीवर के लिए हमें व्हाट्सएप पर ज्वाइन करे…
https://chat.whatsapp.com/I3cXSVVXvVF8Xo4OHT2A9t
न्यूज़ इंडिया 365 – खबरों का रतलामी फीवर के व्हाट्सएप ग्रुप में जुड़ने और महत्वपूर्ण समाचारो के साथ अपने को अपडेट रखने के लिए, ऊपर दी गयी लिंक पर क्लिक करे|



