News By – नीरज बरमेचा
- दीप मिलन समारोह में कार्यकर्ताओं के बीच पहुंचकर फूलों से किया स्वागत
रतलाम। रतलाम ग्रामीण विधानसभा के किसी भी गांव में विकास की गति को थमने नहीं दिया जाएगा। विकास के कार्य निरंतर चलते रहेंगे। इसमें किसी प्रकार से धन की भी कोई कमी नहीं आने दी जाएगी। यदि जरूरत पड़ी तो भोपाल जाकर मुख्यमंत्री माननीय शिवराज सिंह जी चौहान से राशि स्वीकृत कराकर लाएंगे। ग्रामीण क्षेत्रों में हर वह सुविधा मुहैया कराने का प्रयास करेंगे जो अत्यंत आवश्यक है। यह बात रतलाम ग्रामीण विधायक दिलीप मकवाना द्वारा शहर के आनंद पैलेस में आयोजित कार्यकर्ताओं के दीप मिलन समारोह में कही।

ग्रामीण विधायक मकवाना द्वारा दीप मिलन समारोह कार्यक्रम में पधारे कार्यकर्ताओं का मंच से नीचे उतर कर एक-एक कार्यकर्ता तक पहुंच कर उनके परिवार के साथ मिलकर पुष्प वर्षा कर स्वागत किया गया। विधायक के इस आत्मीय अभिनंदन से कार्यकर्ताओं में भी खुशी नजर आई। बाद में कार्यकर्ताओं ने मंच पर पहुंचकर विधायक मकवाना को साफा बांधकर उनका भी स्वागत किया। कार्यक्रम में पधारे रतलाम शहर विधायक चेतन्य काश्यप ने कार्यकर्ताओं से कहा कि आप चिंता ना करें क्योंकि आपके विधायक अकेले नहीं हैं, मैं भी उनके साथ हूं। हम दोनों एक और एक ग्यारह है। निश्चित मानिए क्षेत्र के विकास में कोई कमी नहीं आने दी जाएगी।

रतलामी फीवर के लिए हमें व्हाट्सएप पर ज्वाइन करे…
https://chat.whatsapp.com/I3cXSVVXvVF8Xo4OHT2A9t
न्यूज़ इंडिया 365 – खबरों का रतलामी फीवर के व्हाट्सएप ग्रुप में जुड़ने और महत्वपूर्ण समाचारो के साथ अपने को अपडेट रखने के लिए, ऊपर दी गयी लिंक पर क्लिक करे|



