‘यूटीएस ऑन मोबाइल’ एप्प से टिकट बुकिंग के लिए अधिकतम दूरी में किया गया बदलाव…

0

News By – नीरज बरमेचा 

  • ‘यूटीएस ऑन मोबाइल’ एप्प से टिकट बुकिंग के लिए अधिकतम दूरी को 5 से 20 किमी किया गया

भारतीय रेलवे द्वारा मेमू/डेमू/पैसेंजर ट्रेनों के साथ ही साथ मेल/एक्‍सप्रेस ट्रेन में भी सामान्‍य कोच में या‍त्रा करने हेतु अनारक्षित टिकट बुकिंग के लिए ‘यूटीएस ऑन मोबाइल’ एप्‍प सुविधा की शुरुआत कुछ वर्ष पूर्व की गई थी जिसे कोरोना काल में बंद कर दिया गया था। गाडि़यों के नियमित रूप से परिचालन आरंभ होने के बाद इस सुविधा को पुन: आरंभ कर दिया गया है जिसमें मोबाइल फोन के माध्‍यम से यात्री रेलवे स्‍टेशन से 05 किलोमीटर दायरे में अपना अनारक्षित टिकट बुक कर सकते हैं।


वर्तमान में यह सुविधा रेलवे स्‍टेशन से 05 किलोमीटर के दायरे तक ही सीमित थी जिसे यात्रियों की सुविधा को ध्‍यान में रखते हुए भारतीय रेलवे द्वारा 05 किलोमीटर के दायरे को बढ़ाकर 20 किलोमीटर कर दिया गया है, अर्थात् पूर्व में जो रेलवे स्‍टेशन से 05 किलोमीटर के दायरे में अनारक्षित बुक कर सकते थे, अब रेलवे स्‍टेशन से 20 किलोमीटर के दायरे तक यात्री अपना अनारक्षित टिकट बुक कर सकते हैं। पश्चिम रेलवे रतलाम मंडल पर भी यह सुविधा आरंभ हो गई है।

 


रतलामी फीवर के लिए हमें व्हाट्सएप पर ज्वाइन करे…

https://chat.whatsapp.com/I3cXSVVXvVF8Xo4OHT2A9t

न्यूज़ इंडिया 365 – खबरों का रतलामी फीवर के व्हाट्सएप ग्रुप में जुड़ने और महत्वपूर्ण समाचारो के साथ अपने को अपडेट रखने के लिए, ऊपर दी गयी लिंक पर क्लिक करे|