रतलाम अंतर्गत घटित अंधे क़त्ल का 24 घंटो में खुलासा, एक आरोपी फरार…

0

रतलाम अंतर्गत घटित अंधे क़त्ल का 24 घंटो में खुलासा

घटना विवरण-

थाना ओधोगिक क्षेत्र रतलाम अंतर्गत दिनांक 12/11/22 को फरियादी कृष्णा मोहन शर्मा द्वारा सूचना दी की उनका साला राजेश बासन दो दिन से घर पी. एन. टी. कालोनी रतलाम मे नही आया तो मेरी पत्नि सीमा ने उसके भाई राजेश वासन को उसके मोबाईल फोन 7987184483 पर फोन लगाया तो राजेश का फोन स्वीच आफ आ रहा था, तो फरियादी राजेश के घर राजीव नगर कालोनी में गया तो और देखा की घर का सामान बिखरा हुआ है और तीसरी मंजिल पर उसका साला राजेश वासन नग्न अवस्था में मृत अवस्था में ज़मीन पर पड़ा हुआ है, उसके पैर बंधे थे तथा दोनो हाथ टेप से बंधे हुवे थे और मुह और आँखों पर भी सेलो टेप चिपका हुआ था। मृतक के दोनो पैरो के घुटनों पर दोनो हाथो की कोनीयो पर रगड़ के निशान है तथा उसके शरीर के नीचे काफी खून पडा हुआ राजेश मरा पड़ा था। सुचना पर मामला हत्या का पाए जाने पर थाना औद्योगिक क्षेत्र रतलाम में अपराध क्रमांक 808/22 धारा 302 भा.द.वि. का अज्ञात आरोपी के विरुद्ध किया गया।

कार्यवाही :-

सूचना पर तत्काल पुलिस बल मौके पर पहुंचा एवं FSL टीम, फिंगर प्रिंट एक्सपर्ट, सायबर सेल, डॉग स्क्वाड द्वारा भी घटना स्थल का निरिक्षण किया गया, सूक्ष्मता से निरिक्षण करने पर उक्त घटना को एक से ज्यादा व्यक्तियों द्वारा किये जाना प्रतीत हुए व प्रारंभिक जाँच में मृतक के साथ मार पीट किया जाना प्रतीत हुआ। उक्त घटना की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक महोदय रतलाम द्वारा घटना स्थल का निरिक्षण किया व आवश्यक निर्देश दिए व घटना के खुलासे व उत्कृष्ट विवेचना हेतु तत्काल 4 पुलिस टीमो का

गठन किया गया। गठित टीम द्वारा मामले को चुनौती की तरह लेते हुए तत्काल प्राप्त निर्देशों के उपरांत कार्यवाही प्रारंभ की गई व वैज्ञानिक विधाओ एवं स्थानीय मुखबिर तंत्र के माध्यम से घटना करीत करने वाले अरोपियो को मात्र 24 घंटो के भीतर चिह्नित कर गिरफ्तार करने में सफलता पायी। जन

 गिरफ्तार आरोपी

1. जगन्नाथ डाबिया पिता भूरा लाल, उम्र 38 साल, निवासी मोतीनगर, रतलाम 2. कमल राठौर पिता शांति लाल राठौर, उम्र 25 साल, निवासी धीरज शाह नगर, हाल हिम्मत नगर रतलाम

फरार आरोपी

विजय उर्फ बृजेश पिता बाबूलाल सोलंकी उम्र 26 साल निवासी न्यू अलकापुरी रतलाम

जप्त समग्री:- घटना में प्रयोग किया गया हथियार -1

LCD TV-2

गैस सिलिंडर-1

आर्टिफीसियत आभूषण के बॉक्स -5

घटना का कारण

आरोपी विजन उर्फ बृजेश पिता बाबूलाल सोलंकी द्वारा मृतक राजेश वासन से 4 पहिया वाहन की लिखा पढ़ी पर 4-5 लाख उधार लिए गये थे इसकी लिखा पढ़ी मृतक के पास थी मृतक द्वारा पैसे वापस मागे जाने पर आरोपी द्वारा अपने साथीयो के साथ मिलकर घटना को अंजाम दिया ।

घटना उपरांत अरोपियो द्वारा मृतक के घर से TV, नकली आभूषण, गैस सिलेंडर ली जाना पाए जाने पर से प्रकरण में धारा 397,460,34 भा० द०वि० का इजाफा किया गया है।

 सराहनीय भूमिका:-

उक्त सनसनीखेज मामले के खुलासे व अरोपियो की गिरफ्तारी में नगर पुलिस अधीक्षक श्री हेमंत चौहान, कार्य० निरीक्षक अय्यूब खान (थाना प्रभारी औधोगिक क्षेत्र रतलाम) उप निरीक्षक अनुराग यादव (थाना प्रभारी माणकचौक), उप निरीक्षक मुकेश सस्तिया (चौकी प्रभारी हाट रोड), उप निरीक्षक सत्येंद्र रघुवंशी (चोकी प्रभारी सालाखेड़ी), उप निरीक्षक सुरेश गोयल, स.उ.नि. हीरालाल परमार, प्र. आर हेमेंद्र सिंह, प्र. आर नारायण सिंह जादौन, आर संदीप भदोरिया, आर दुर्गेश जाट, आर. 324 हिम्मत सिंह, आर 512 लखन सिंह, आर. 788 दीपक सिंह, आर 974 शोभाराम शर्मा, आर 59 वीरेंद्र बारोठ, आर. 787 पंकज बारिया, आर 208 राकेश निनामा, आर. 36 सूर्य प्रशाद, आर 1081 संजय, आर 310 कारूलाल, आर 72 मोहन लाल पाटीदार, आर 772 विनोद, आर 309 नब्बू डामोर, आर. 270 राजेश प्रजापत, आर रोशन एवं साइबर सेल के आर विपुल भावसार, आर राहुल पाटीदार की महत्वपूर्ण भूमिका रही।