भाजपा पार्षद दल की बैठक में चुने गए नेतापक्ष, सचेतक, उपसचेतक व कोषाध्यक्ष…

0

News By – नीरज बरमेचा 

विधायक चेतन्य काश्यप ने दिया मार्गदर्शन

रतलाम, 14 नवंबर। नगर निगम परिषद के 17 नवंबर को होने वाले पहले साधारण सम्मेलन की तैयारियों को लेकर रूद्र पैलेस में भाजपा पार्षददल की बैठक हुई। इसमें शहर विधायक चेतन्य काश्यप ने पार्षदगण को मार्गदर्शन दिया। बैठक के दौरान नगर निगम में पार्षददल के नेतापक्ष, सचेतक, उपसचेतक व कोषाध्यक्ष का चुनाव किया गया। महापौर प्रहलाद पटेल, जिला महामंत्री प्रदीप उपाध्याय एवं निर्मल कटारिया, मण्डल अध्यक्ष निलेश गांधी, मयूर पुरोहित, आदित्य डागा, कृष्णकुमार सोनी, विनोद यादव एवं सभी पार्षदगण उपस्थित रहे।


जिला भाजपा मीडिया प्रभारी अरूण त्रिपाठी ने बताया कि पार्षददल की बैठक में भगतसिंह भदौरिया को नेतापक्ष, हितेष शर्मा (कामरेड) को सचेतक, रत्नदीप सिंह राठौर को उपसचेतक एवं निशा पवन सोमानी को कोषाध्यक्ष चुना गया। विधायक काश्यप ने सभी पदाधिकारियों का स्वागत कर शुभकामनाएं दी। उन्होंने पार्षदों से सकारात्मक भूमिका का निर्वाह करने एवं नगर निगम के माध्यम से जन समस्याओं का त्वरित निराकरण कर विकास कार्यों में सहभागी बनने का आह्वान किया। आगामी 17 नवंबर को होने वाले निगम सम्मेलन को लेकर महापौर पटेल एवं नेतापक्ष भदौरिया ने पार्षदगण से अपने अनुभव साझा किये। उन्होंने सम्मेलन के दौरान निर्वाह किए जाने वाली भूमिका पर भी नए पार्षदगण को मार्गदर्शन दिया। संचालन जिला महामंत्री प्रदीप उपाध्याय ने किया। आभार कटारिया ने माना।


रतलामी फीवर के लिए हमें व्हाट्सएप पर ज्वाइन करे…

https://chat.whatsapp.com/I3cXSVVXvVF8Xo4OHT2A9t

न्यूज़ इंडिया 365 – खबरों का रतलामी फीवर के व्हाट्सएप ग्रुप में जुड़ने और महत्वपूर्ण समाचारो के साथ अपने को अपडेट रखने के लिए, ऊपर दी गयी लिंक पर क्लिक करे|