News By – नीरज बरमेचा
भारतीय जनता पार्टी के जिलाध्यक्ष राजेन्द्र सिंह लुनेरा ने भगवान बिरसा मुण्डा जयंती पर आयोजित जनजातीय गौरव दिवस कार्यक्रम से रतलाम आ रहे सांसद गुमानसिंह डामोर एवं ग्रामीण विधायक दिलीप मकवाना पर जयस कार्यकर्ताओं द्वारा किए गए हमले की कड़ी निन्दा की है। उनके अनुसार यह घटना समाजविरोधी ताकतों की करतूत है। जिन्होंने अपने ही समाज के गौरव दिवस को कलंकित करने का प्रयास किया है।

भाजपा जिलाध्यक्ष लुनेरा ने मीडिया को बयान जारी कर कहा कि रतलाम ग्रामीण के बड़छापरा में भगवान बिरसा मुण्डा जयंती का कार्यक्रम संपन्न होने के बाद सांसद डामोर एवं विधायक मकवाना रतलाम शहर में आयोजित कार्यक्रम में शामिल होने आ रहे थे। ग्राम धराड़ में जयस कार्यकर्ताओं ने उनका रास्ता रोककर वाहन के काँच को क्षति पहूँचाई। डामोर एवं मकवाना जनजातीय समुदाय के प्रतिनिधि होकर निर्वाचित जनप्रतिनिधि है। उन पर हमले की यह घटना साजिश के तहत की गई, जो समाज को ही आपस में बाँटने का प्रतीक है। उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी एंव मुख्यमंत्री शिवराजसिंह चौहान के नेतृत्व में देश के प्राचीन गौरव को स्थापित करने एवं भगवान बिरसा मुण्डा जैसे वीर सपूतों के गौरवशाली इतिहास से जनसमुदाय को परिचित कराने का प्रयास कर रही है। भाजपा शासनकाल में सर्वहारा वर्ग को सम्मानित करने का प्रयास हुआ है। जयस जैसे संगठनों की साजिशे भाजपा कभी सफल नहीं होने देगी।

रतलामी फीवर के लिए हमें व्हाट्सएप पर ज्वाइन करे…
https://chat.whatsapp.com/I3cXSVVXvVF8Xo4OHT2A9t
न्यूज़ इंडिया 365 – खबरों का रतलामी फीवर के व्हाट्सएप ग्रुप में जुड़ने और महत्वपूर्ण समाचारो के साथ अपने को अपडेट रखने के लिए, ऊपर दी गयी लिंक पर क्लिक करे|



