सांसद और विधायक के काफिले को घेरा जयस कार्यकर्ताओं ने, निवेश क्षेत्र निरस्त करने की मांग को लेकर किया हंगामा…

0

News By – नीरज बरमेचा 

रतलाम के धराड़ में जयस कार्यकर्ताओं ने सांसद गुमान सिंह डामोर और विधायक दिलीप मकवाना के काफिले को रोककर जमकर हंगामा किया। रतलाम के शिवगढ़ रोड क्षेत्र में आने वाले विशेष निवेश क्षेत्र को निरस्त करने की मांग को लेकर जयेश कार्यकर्ताओं ने मंगलवार को अचानक सांसद और विधायक के काफिले को रोक लिया।

दरअसल, सांसद और विधायक बिरसा मुंडा जयंती पर आयोजित कार्यक्रम में शामिल होने के लिए रतलाम पहुंच रहे थे। इसी दौरान धराड़ गांव में जयस कार्यकर्ताओं की रैली निकल रही थी। सांसद गुमान सिंह डामोर और विधायक दिलीप मकवाना के काफिले को देखकर अचानक जयेश कार्यकर्ता भड़क गए और काफिले को रोककर सांसद और विधायक से विशेष निवेश क्षेत्र को निरस्त करने की मांग करने लगे। हंगामा बढ़ने कि सूचना मिलने पर कलेक्टर और पुलिस अधिकारियों ने मौके पर पहुंचकर जयस कार्यकर्ताओं को हटाया और सांसद और विधायक के काफिले को कार्यक्रम स्थल के लिए रवाना किया। इस हंगामे के दौरान सांसद के काफिले में शामिल वाहन के कांच भी तोड़े गए हैं। हंगामे की सूचना पर बिलपांक थाना पुलिस जांच में जुटी हुई है।


रतलामी फीवर के लिए हमें व्हाट्सएप पर ज्वाइन करे…

https://chat.whatsapp.com/I3cXSVVXvVF8Xo4OHT2A9t

न्यूज़ इंडिया 365 – खबरों का रतलामी फीवर के व्हाट्सएप ग्रुप में जुड़ने और महत्वपूर्ण समाचारो के साथ अपने को अपडेट रखने के लिए, ऊपर दी गयी लिंक पर क्लिक करे|