यदि आप मुम्बई की तरफ या मुम्बई से यात्रा करने जा रहे है तो यह खबर आपके काम की है…

0

News By – विवेक चौधरी 

रतलाम, गुरुवार 17 नवंबर 2022। यदि आप मुम्बई की तरफ या मुम्बई से ट्रैन द्वारा यात्रा करने जा रहे है तो यह खबर आपको अवश्य पढ़नी चाहिए क्योंकि पश्चिम रेलवे के रतलाम रेल मंडल के जनसंपर्क अधिकारी खेमराज मीणा ने बताया है कि रतलाम मंडल  से होकर गुजरने वाली कुछ ट्रेनों के आगमन और प्रस्‍थान समय के साथ ही साथ ट्रेनों के ट्रर्मिनल स्‍टेशन में परिवर्तन किया जा रहा है। यह परिवर्तन बान्‍द्रा टर्मिनस स्‍टेशन पर ब्‍लॉक लेने के कारण किया जा रहा है। प्रभावित यात्री ट्रेनों का विवरण निम्‍नानुसार है:-

1. गाड़ी संख्‍या 12961 मुम्‍बई सेंट्रल इंदौर अवंतिका एक्‍सप्रेस, 20 नवम्‍बर, 2022 से मुम्‍बई सेंट्रल से चलने वाली मुम्‍बईसेंट्रल से अपने निर्धारित समय 20.55 बजे ही चलेगी । इस ट्रेन का नवसारी से इंदौर तक आगमन/प्रस्‍थान समय में परिवर्तन किया गया है। यह ट्रेन रतलाम रतलाम मंडल के दाहोद (03.53/03.54), मेघनगर (04.19/04.21), थांदला रोड (04.31/04.32), बामनिया (04.56/04.57), रतलाम (05.50/05.55), खाचरोद (06.19/06.21), नागदा (06.38/06.40), उज्‍जैन (07.30/07.35), देवास (08.10/08.22) एवं इंदौर 09.05 बजे आएगी अर्थात् 12961 अवंतिका एक्‍सप्रेस वर्तमान निर्धारित समय 09.55 से 50 मिनट पहले इंदौर पहुँचेगी।

2. गाड़ी संख्‍या 12962 इंदौर मुम्‍बई सेंट्रल अवंतिका एक्‍सप्रेस, 19 नवम्‍बर, 2022 से इंदौर से प्रस्‍थान का वर्तमान समय 17.00 बजे के स्‍थान पर 17.35 बजे चलकर रतलाम मंडल के देवास (18.01/18.03), उज्‍जैन (18.50/18.55), नागदा (19.48/19.50), खाचरोद (20.00/20.02), रतलाम (20.30/20.35), बामनिया (21.13/21.14), थांदला रोड (21.36/21.37), मेघनगर (21.44/21.46) एवं दाहोद (22.11/22.13) होते हुए 06.40 बजे मुम्‍बई सेंट्रल पहुँचेगी।

3. गाड़ी संख्‍या 22934 जयपुर बान्‍द्रा टर्मिनस सुपरफास्‍ट एक्‍सप्रेस, 22 नवम्‍बर, 2022 से जयपुर से चलने वाली रतलाम आगमन/प्रस्‍थान (20.10/20.20) एवं दाहोद (21.43/21.44) बजे होगा।

4. गाड़ी संख्‍या 12926 अमृतसर बान्‍द्रा टर्मिनस एक्‍सप्रेस 19 नवम्‍बर, 2022 से अमृतसर से चलने वाली बान्‍द्रा टर्मिनस के स्‍थान पर मुम्‍बई सेंट्रल तक जाएगी। गाड़ी संख्‍या 12926 अमृतसर मुम्‍बई सेंट्रल एक्‍सप्रेस 14.55 बजे मुम्‍बई सेंट्रल पहुँचेगी।

5. गाड़ी संख्‍या 12925 बान्‍द्रा टर्मिनस अमृतसर एक्‍सप्रेस, 21 नवम्‍बर, 2022 से  बान्‍द्रा टर्मिनस के स्‍थान पर मुम्‍बई सेंट्रल से चलेगी। गाड़ी संख्‍या 12925 मुम्‍बई सेंट्रल से 11.25 बजे चलेगी।


रतलामी फीवर के लिए हमें व्हाट्सएप पर ज्वाइन करे…

https://chat.whatsapp.com/I3cXSVVXvVF8Xo4OHT2A9t

न्यूज़ इंडिया 365 – खबरों का रतलामी फीवर के व्हाट्सएप ग्रुप में जुड़ने और महत्वपूर्ण समाचारो के साथ अपने को अपडेट रखने के लिए, ऊपर दी गयी लिंक पर क्लिक करे|