आईफोन 12 पर फिल्पकार्ट पर मिल रहा है 7,000 रुपये से ज्यादा का डिस्काउंट…

0

भारत में फ्लिपकार्ट पर आईफोन 12 अब 48,999 रुपये में मिल रहा है. ई-कॉमर्स वेबसाइट 64GB के आईफोन 12 पर 7,130 रुपये की छूट दे रही है. यह फोन भारत में 2020 में लॉन्च हुआ था. लॉन्च के समय इसकी कीमत 79,990 रुपये थी. फ्लिपकार्ट इसके अतिरिक्त एक्सचेंज डिस्काउंट भी दे रहा है जिससे इसकी कीमत और कम हो जाएगी. ग्राहक फ्लिपकार्ट पर इसकी कीमत और कम करने के लिए बैंक ऑफर का लाभ भी उठा सकते हैं|

एक प्राइस ट्रैकिंग वेबसाइट के मुताबिक 15 नवंबर को इसकी कीमत 56,129 रुपये थी जो आज 48,999 रुपये दिख रही है. ग्राहक एक्सचेंज के माध्यम से कुछ मॉडल को बदलकर आईफोन 12 की कीमत 17,500 रुपये तक कम करा सकते हैं. हालांकि, ये उस फोन की कंडीशन पर निर्भर करेगा जो आप एक्सचेंज कराना चाह रहे हैं. फेडरल बैंक डेबिट और क्रेडिट कार्ड से ट्रांजेक्शन पूरा करने पर फ्लिपकार्ट अतिरिक्त 10 फीसदी की छूट दे रहा है. ये छूट अधिकतम 1500 रुपये तक की हो सकती है. आप 128GB और 256GB स्टोरेज वाले आईफोन 12 पर भी इस तरह के ऑफर्स का लाभ ले सकते हैं. इनकी कीमत क्रमशः 53999 और 61,999 रुपये है|

आईफोन 12 के फीचर्स
अक्टूबर 2020 में लॉन्च किया गया, आईफोन 12 सुपर रेटिना XDR डिस्प्ले और सिरेमिक शील्ड ग्लास के साथ 6.1-इंच OLED डिस्प्ले पैनल को स्पोर्ट करता है. हैंडसेट A14 बायोनिक चिपसेट द्वारा संचालित है. यह 64GB, 128GB और 256GB स्टोरेज ऑप्शन में उपलब्ध है. कैमरे की बात करें तो iPhone 12 दो 12MP सेंसर के ड्यूल रियर कैमरा सेटअप के साथ आता है. इसके साथ ही 12-मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा भी है. धूल और पानी से रजिस्टेंट होने के लिए इसे IP68 रेटिंग भी मिली है. इसके साथ आपको चार्जिंग के लिए अडेप्टर नहीं दिया जा रहा है. हालांकि, USB-C टू लाइटनिंग केबल उपलब्ध कराई गई है. Apple का दावा है कि फुली चार्ज होने पर यह 17 घंटे तक वीडियो प्लबैक ऑफर करता है|

इससे भी सस्ता उपलब्ध था ये फोन
गौरतलब है कि यह आईफोन की सबसे कम कीमत नहीं है. यह बिग बिलियन डेज सेल में लगभग 40,000 रुपये में मिल रहा था. वहीं, अभी 2 दिन पहले तक ही ये फोन करीब 47,000 रुपये मिल रहा था. संभव है कि बिक्री बढ़ने के कारण इसका दाम भी धीरे-धीरे बढ़ रहा हो|साभार – news18


रतलामी फीवर के लिए हमें व्हाट्सएप पर ज्वाइन करे…

https://chat.whatsapp.com/I3cXSVVXvVF8Xo4OHT2A9t

न्यूज़ इंडिया 365 – खबरों का रतलामी फीवर के व्हाट्सएप ग्रुप में जुड़ने और महत्वपूर्ण समाचारो के साथ अपने को अपडेट रखने के लिए, ऊपर दी गयी लिंक पर क्लिक करे|