मेगा जॉब फेयर 2022 आईटीआई रतलाम में रोजगार मेला 28 नवम्बर को…

0

News By – नीरज बरमेचा 

रतलाम 22 नवंबर 2022/ कलेक्टर  नरेंद्र सूर्यवंशी के निर्देशन में जिला प्रशासन एवं रोजगार कार्यालय द्वारा रोजगार मेले का आयोजन आगामी 28 नवम्बर को शासकीय आईटीआई रतलाम में किया जाएगा। मेले में लगभग 8 से 10 निजी क्षेत्र की कम्पनियों के प्रतिनिधियों द्वारा नियमित पदों पर भर्ती की जाएगी।

जिला रोजगार अधिकारी यू.पी. अहिरवार ने बताया कि रोजगार मेले में कम्पनियों द्वारा सेल्स एक्जूक्टिव, सिक्योरिटी गार्ड, आपरेटर, एजेंट, टेकनिशियन, सेल्समेन, हेल्पर आदि पदों पर सीधी भर्ती की जाएगी। शैक्षणिक योग्यता 5 वीं से स्नातक उत्तीर्ण 18 से 40 वर्ष आयु के उम्मीदवारों का चयन किया जाएगा। रोजगार मेले में सम्मिलित होने वाली कम्पनियों नवभारत फर्टिलाईजर लि. इंदौर, भारतीय जीवन बीमा निगम रतलाम, एयरटेल पैमेंट बैंक रतलाम, संजीरा रिक्रूटमेंट सर्विसेट प्रा.लि. पीथमपुर, टाईगर सिक्योरिटी रतलाम, अंज इंजीनियरिंग रतलाम, नीरज फूड्स रतलाम, पत्रिका रतलाम आदि सम्मिलित हैं।

इच्छुक आवेदक जो निजी कम्पनियों में रोजगार चाहते हैं वे 28 नवम्बर को प्रातः 11.00 बजे से 4.00 बजे तक आईटीआई सैलाना रोड रतलाम पर अपने फोटो, शैक्षणिक योग्यता के मूल प्रमाण पत्र, रोजगार पंजीयन, दो पासपोर्ट साईज फोटो, आधार कार्ड की छायाप्रति तथा बायोडाटा के साथ उपस्थित हो सकते हैं।

 


रतलामी फीवर के लिए हमें व्हाट्सएप पर ज्वाइन करे…

https://chat.whatsapp.com/I3cXSVVXvVF8Xo4OHT2A9t

न्यूज़ इंडिया 365 – खबरों का रतलामी फीवर के व्हाट्सएप ग्रुप में जुड़ने और महत्वपूर्ण समाचारो के साथ अपने को अपडेट रखने के लिए, ऊपर दी गयी लिंक पर क्लिक करे|