अमलेटा हाईस्कूल में इप्का लैब द्वारा कौशल विकास कोर्सेज प्रारंभ…

0

News By – नीरज बरमेचा 

रतलाम 30 नवंबर 2022/ जिले के शासकीय हाई स्कूल अमलेटा में इप्का लेबोरेटरीज द्वारा  स्किल डेवलपमेंट के तहत यूसीमास एवं ब्यूटीशियन कोर्सेस का बुधवार को शुभारंभ किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि जिला शिक्षा अधिकारी के.सी. शर्मा ने विद्यार्थियों को नई शिक्षा नीति के अनुसार पढ़ाई करने के साथ-कौशल विकास  की समझाईश दी। इस दिशा में इप्का लैब द्वारा किए जा रहे प्रयासों की सराहना की।

इप्का लैब के वाइस प्रेसिडेंट मनोज कुमार मित्तल ने कहानी के माध्यम से बच्चों को समस्याओं से घबराने की बजाए हल करने की मानसिकता का विकास करने पर जोर दिया।  यूनिट हेड दिनेश सियाल ने इप्का कंपनी द्वारा ग्रामीण क्षेत्र की शिक्षण संस्थाओं में किए जा रहे सामाजिक कार्यों की जानकारी दी।

उल्लेखनीय है कि आगामी एक माह में इप्का लेबोरेटरी द्वारा संस्था को 5 कंप्यूटर प्रदान कर कंप्यूटर कोर्सेज आरंभ करने की घोषणा की गई। इसी विद्यालय में इप्का के सहयोग से सुलभ शौचालय का निर्माण किया जा रहा है। अमलेटा विद्यालय में विद्यार्थियों के लिए यूसीमास कोर्स श्वेता विनचुरकर के निर्देशन में प्रारंभ हो रहा है जो यूसीमास कोर्स की विशेषज्ञ हैं। ब्यूटीशियन कोर्स विनीता देसाई  के निर्देशन में आरंभ हो रहा है। कार्यक्रम में विनीता देसाई, ग्राम सरपंच बन्नू बापू एवम अन्य गणमान्य नागरिक उपस्थित थे। अतिथियों का स्वागत सैयद मंसूर अली, प्राचार्य जितेंद्र जोशी, बी.एल. धमानिया एवं किरण राठौड़ ने किया। कार्यक्रम का संचालन राकेश जादौन ने किया।


 

रतलामी फीवर के लिए हमें व्हाट्सएप पर ज्वाइन करे…

https://chat.whatsapp.com/I3cXSVVXvVF8Xo4OHT2A9t

न्यूज़ इंडिया 365 – खबरों का रतलामी फीवर के व्हाट्सएप ग्रुप में जुड़ने और महत्वपूर्ण समाचारो के साथ अपने को अपडेट रखने के लिए, ऊपर दी गयी लिंक पर क्लिक करे|