News By – नीरज बरमेचा
रतलाम ,30 नवंबर | मालव केसरी प्रसिद्ध वक्ता पूज्य गुरुदेव श्री सौभाग्यमल जी मसा के सुशिष्य धर्मदास गणनायक श्रमण संघीय प्रवर्तकश्री प्रकाश मुनिजी मसा निर्भय का 62 वां जन्मदिवस तप त्याग एवं जीव दया के प्रकल्पों के साथ मनाया गया । रतलाम में जन्मे प्रवर्तकश्री इंदौर में अपना सफल चातुर्मास पूर्ण कर विभिन्न नगरो में विचरण करते हुए महाराष्ट्र के नागपुर की तरफ विहाररत है । चातुर्मास से पूर्व रतलाम नगर में प्रवर्तकश्री की निश्रा में ऐतिहासिक दीक्षा महोत्सव हुआ था, जिसके बाद उन्होंने इंदौर विहार किया था|

प्रवर्तकश्री के जन्मदिवस पर सौभाग्य जैन नवयुवक मंडल द्वारा त्रिवेणी रोड स्थित गोशाला एवं खेतलपुर स्थित गोशाला में गो माता को हरी घास,पशु आहार खल एवं गुड़ के माध्यम से जीवदया की गई| समारोह को श्री सौभाग्य तीर्थ के ट्रस्टी प्रकाश मूणत,कन्हैयालाल गांधी एवं जीव दया समिति के अध्यक्ष मणिलाल कटारिया ने संबोधित किया| जीव मैत्री परिवार के सुमित सुराणा ने नवयुवक मंडल का आभार माना| इस अवसर पर नवयुवक मंडल के अध्यक्ष मनीष मंडलेचा, रखब चत्तर, निलेश मेहता, संदीप चोरडिया, अंचल मूणत, सौरभ मूणत, रवि गादिया, अमर गांधी, अनुराग भरगट , केतन गांधी, नमन मूणत आदि उपस्थित थे|
सौभाग्य प्रकाश युवक मंडल के सौम्य चत्तर ने बताया कि इस अवसर पर जरूरत मंद भाइयो ओर बहनो को सर्दी से बचाव के लिए गर्म कपड़ों का वितरण कर मानव सेवा की गई | गुरुदेव के जन्मदिवस के उपलक्ष्य में भविष्य में भी ऐसे कार्यो को सतत चलाने का संकल्प लिया गया|

रतलामी फीवर के लिए हमें व्हाट्सएप पर ज्वाइन करे…
https://chat.whatsapp.com/I3cXSVVXvVF8Xo4OHT2A9t
न्यूज़ इंडिया 365 – खबरों का रतलामी फीवर के व्हाट्सएप ग्रुप में जुड़ने और महत्वपूर्ण समाचारो के साथ अपने को अपडेट रखने के लिए, ऊपर दी गयी लिंक पर क्लिक करे|



