News By – नीरज बरमेचा
दी इंस्टिट्यूट ऑफ़ चार्टर्ड एकाउंटेंट्स ऑफ़ इंडिया की रतलाम ब्रांच द्वारा सीए सदस्यों के लिए जीएसटी के मुकदमे एवं वार्षिक रिटर्न पर सेमिनार का आयोजन किया गया। सेमिनार का प्रारम्भ राष्ट्रगान एवं आईसीएआई के आदर्श गीत के साथ माँ सरस्वती के पूजन से हुआ। सेमिनार का संचालन ब्रांच सेक्रेटरी सीए अभिषेक रांका ने किया। अपने स्वागत उद्बोधन में चेयरमैन सीए अंकित बरमेचा ने अजमेर से पधारे रीजनल काउंसिल मेंबर सीए अंकित जी सोमानी का रतलाम ब्रांच में स्वागत किया। सेमिनार के मुख्य वक्ता ने जानकारी देते हुए बताया कि जीएसटी अधीनियम 2017 के प्रारंभ होने के पश्चात उसमे समय समय पर प्रतिदिन लगभग बहुत से संशोधन किए गए व कुछ संशोधन तो पुरानी तिथि से लागू किये गए ऐसे में assessee को बहुत से विषयो पर नोटिस का सामना करना पड़ रहा है व जानकारी विभाग को उपलब्ध करानी पड़ रही है इस विषय पर विस्तृत चर्चा की गयी साथ ही विभाग के अधिकार , दायित्व व assessee के अधिकारो की बात सभा मे विस्तृत तोर पर चर्चा में रही। सचिव अभिषेक रांका ने जानकारी देते हुए बताया कि 31 दिसंबर के पहले FY 21-22 के वार्षिक रिटर्न में HSN के साथ डिटेल देना भी अनिवार्य है गौरतलब है कि 2 करोड़ से ऊपर के turnover वालो को वार्षिक return 31 दिसंबर के पहले भरना अनिवार्य है।

ब्रांच ट्रैज़रार आकाश मित्तल, दीपेंद्र चोपड़ा एवं निशीथ जैन द्वारा अतिथि का स्वागत किया। वाइस चेयरपर्सन प्रणिता जैन ने अतिथि का परिचय दिया। सेमिनार के अंत में प्रमोद नाहर, जितेंद्र कसवा, संजय मूणत, संदीप मूणत, गीता शिवानी एवं चिंतन गादिया द्वारा अतिथि को स्मृतिचिन्ह तथा उपहार प्रदान किया गया। सेमिनार में सिकासा चेयरमैन मोहित श्रीमाल, कमिटी सदस्य अंचल मूणत, केदार अग्रवाल, विजय सोमानी, अमित शर्मा ,गोपाल काकानी, नविन पोखरना, रजनीश जैन, सचिन मूणत, रजत बोराणा, रुपेश अग्रवाल, अमित वच्छानी, संजय जैन, नवरतन जैन, राहिल बाफना, पराग जैन आदि सीए शामिल हुए।

रतलामी फीवर के लिए हमें व्हाट्सएप पर ज्वाइन करे…
https://chat.whatsapp.com/I3cXSVVXvVF8Xo4OHT2A9t
न्यूज़ इंडिया 365 – खबरों का रतलामी फीवर के व्हाट्सएप ग्रुप में जुड़ने और महत्वपूर्ण समाचारो के साथ अपने को अपडेट रखने के लिए, ऊपर दी गयी लिंक पर क्लिक करे|



