[insta-gallery id="0"]
होम Highlights नन्हे खिलाड़ियों ने स्केटिंग और मलखंब में दिखाया जोश, खेल चेतना मेला...

नन्हे खिलाड़ियों ने स्केटिंग और मलखंब में दिखाया जोश, खेल चेतना मेला के प्रशिक्षण शिविर में उपस्थित खिलाड़ियों में छाया उत्साह

0

News By – नीरज बरमेचा 

रतलाम 5 दिसंबर 2022। क्रीड़ा भारती और चेतन्य काश्यप फाउंडेशन द्वारा आयोजित खेल चेतना मेला के प्रशिक्षण शिविर में हर दिन नए प्रशिक्षण की शुरूआत हो रही है। शहर के लगभग सभी खेल मैदान इन दिनों प्रशिक्षण शिविर में भाग लेने वाले खिलाड़ियों से पटे नजर आ रहे है। स्केटिंग और मलखंब के खिलाड़ियों का प्रशिक्षण शिविर भी सोमवार से शुरू हो गया। बरबड़ स्थित विधायक सभागृह में नन्हे खिलाड़ियों ने स्केटिंग में तो विरियाखेड़ी स्थित संतकंवर राम नगर के क्रीड़ा केंद्र पर मलखंब के खिलाड़ियों में खासा जोश और उत्साह नजर आया।
खेल चेतना मेला समिति सचिव मुकेश जैन ने बताया कि शिविर में सोमवार को खेल संयोजक रितेश वोहरा और नरेंद्र राव के द्वारा स्कूली बच्चों को विधायक सभागृह में स्केटिंग का प्रशिक्षण दिया गया और इसके नियमों के बारे में बताया गया। वहीं संत कंवर राम नगर के क्रीड़ा केंद्र पर खेल संयोजक जितेंद्र धुलिया और पवन सिंघल द्वारा मलखंब के खिलाड़ियों को प्रशिक्षण देकर इसकी बारिकियों से अवगत कराया गया। इसके अतिरिक्त अन्य मैदानों पर पूर्व से आयोजित शिविरों में भी खिलाड़ी अभ्यास करते नजर आए। सभी खेल संयोजक एवं कोच भी खिलाड़ियों को बेहतर तरीके से प्रशिक्षण देते नजर आए। मैदानों पर सुबह-शाम दोनों समय खिलाड़ी अभ्यास के लिए पहुंच रहे हैं। शहर के अन्य मैदानों पर शतरंज, शूटिंग के साथ फुटबॉल, हॉकी, क्रिकेट, बेडमिंटन, बास्केट बॉल, एथलेटिक्स, कबड्डी, खो-खो, कुश्ती, शरीर सौष्ठव, टेबल टेनिस, व्हालीबॉल के खिलाड़ी अभ्यास कर रहे है।


रतलामी फीवर के लिए हमें व्हाट्सएप पर ज्वाइन करे…

https://chat.whatsapp.com/I3cXSVVXvVF8Xo4OHT2A9t

न्यूज़ इंडिया 365 – खबरों का रतलामी फीवर के व्हाट्सएप ग्रुप में जुड़ने और महत्वपूर्ण समाचारो के साथ अपने को अपडेट रखने के लिए, ऊपर दी गयी लिंक पर क्लिक करे|


 

 

error: Content is protected !!