News By – नीरज बरमेचा
- सीएमएचओ डॉ प्रभाकर ननावरे ने एम सी एच अस्पताल पहुंचकर सोनोग्राफी व्यवस्था का निरीक्षण किया।
रतलाम दिनांक 7 दिसंबर 2022। मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉक्टर प्रभाकर ननावरे को दूरभाष पर गर्भवती महिला द्वारा सूचना दी गई, कि अस्पताल में सोनोग्राफी करवाने आए हैं किंतु पदस्थ चिकित्सक द्वारा दुर्व्यवहार किया जा रहा है , घटना की सूचना मिलते ही सीएमएचओ तत्काल दल सहित एमसीएच अस्पताल पहुंचे अस्पताल पहुंचकर उन्होंने रावटी से आए दंपत्ति की बात सुनी। दंपतियों ने बताया कि सोनोग्राफी करवाने के दौरान महिला चिकित्सक डॉ प्रीति रायक्वार द्वारा दुर्व्यवहार किया गया है सीएमएचओ ने डॉ प्रीति रायकवार को सख़्त लहजे चेतावनी दी किसी भी स्थिति में मरीजों के साथ दुर्व्यवहार नहीं किया जाना चाहिए। यदि इस प्रकार की कोई भी घटना संज्ञान में आती है तो कठोर दंडात्मक कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने सख्त लहजे में कहा कि शासकीय अस्पताल जनता की सेवा करने के लिए है और जनता की सेवा को सर्वोपरि मानते हुए आमजन के साथ अच्छा व्यवहार किया जाए। अस्पताल में आई हुई सभी महिलाओं से पूछा गया कि सोनोग्राफी के दौरान उनसे किसी प्रकार की कोई राशि ली गई अथवा नहीं। किसी भी महिला द्वारा राशि लिए जाने संबंधी कोई भी शिकायत नहीं की गई । सीएमएचओ ने प्रभारी सिविल सर्जन आरएमओ को जिला चिकित्सालय में व्यवस्था बनाने हेतु निर्देशित किया है


रतलामी फीवर के लिए हमें व्हाट्सएप पर ज्वाइन करे…
https://chat.whatsapp.com/I3cXSVVXvVF8Xo4OHT2A9t
न्यूज़ इंडिया 365 – खबरों का रतलामी फीवर के व्हाट्सएप ग्रुप में जुड़ने और महत्वपूर्ण समाचारो के साथ अपने को अपडेट रखने के लिए, ऊपर दी गयी लिंक पर क्लिक करे|



