News By – नीरज बरमेचा
रतलाम, शुक्रवार 09 दिसंबर 22। आज सुबह जिला चिकित्सालय डॉक्टर्स एवं मेडिकल स्टॉफ ने नाराज़ होकर अचानक ओपीडी बंद कर दी, जिससे मरीजों को परेशानी का सामना करना पड़ा। पुलिस प्रशासन के उच्चाधिकारियों के हस्तक्षेप एवं आश्वासन के बाद जाकर स्थिति सामान्य हुई। हुआ यूँ कि शुक्रवार की सुबह जिला चिकित्सालय में इलाज कराने आए एक मरीज के परिजनों द्वारा मेडिकल स्टॉफ एवं डॉक्टर के साथ अभद्रता एवं मारपीट के विरोध में नाराज़ डॉक्टर्स एवं स्टॉफ ने ओपीडी के सेवाएं ठप्प कर दी थी। पहले ये सभी पुलिस थाने पर पहुँचे और मरीज के 3 परिजनों के खिलाफ रिपोर्ट लिखवाई। उसके बाद जिला अस्पताल पहुँचकर धरना प्रदर्शन एवं जमकर नारेबाजी की। आक्रोशित डॉक्टर्स एवं स्टॉफ ने मांग की कि आरोपियों की डॉक्टर प्रोटक्शन एक्ट के तहत गिरफ्तारी की जाए एवं कार्यवाही हो। जब यहाँ काम करने वालो की सुरक्षा व्यवस्था ही नहीं है तो काम कैसे किए जा सकते है। मामला बिगड़ता देख आला अधिकारी सक्रिय हुए और एसडीएम संजीव पांडेय एवं सीएसपी हेमंत चौहान मौके पर पहुँचे। उनके द्वारा नाराज डॉक्टर्स एवं स्टॉफ से बातचीत कर समझाइश दी गई तथा दोषियों पर कड़ी कार्रवाही का आश्वासन दिया गया तब कहीं जाकर जिला चिकित्सालय की ओपीडी पुनः प्रारम्भ की गई। डॉ विपिन दुबे एवं डॉ प्रणव मोदी द्वारा आरोपियों के खिलाफ शिकायत की गई थी।

क्या था मामला
बताया जा रहा है कि शुक्रवार सुबह तकरीबन साढ़े आठ बजे एक मरीज मोहम्मद हुसैन पिता छोटे खां, निवासी डालू मोदी बाजार रतलाम को उसके परिजन इलाज हेतु जिला अस्पताल आए थे। मौके पर डॉ प्रणव मोदी द्वारा मरीज को चेक किया तथा इलाज के लिए पर्ची बनाई। मरीज परिजनों को बीपी तथा ईसीजी जांच कराने के लिए कहा गया। मामले में मरीज के परिजनों खिलाफ आरोप लगाया गया कि उन्होंने जाँच के समय नर्स रंजना सोलंकी के साथ अभद्रता की, गंदी गालियां दी और ठीक से जाँच करने की धमकी इत्यादि दी। बीच-बचाव करने गए डॉ प्रणव मोदी के साथ भी धक्का-मुक्की और मारपीट की। डॉ मोदी ने आरिफ, संजाब, मोहम्मद फिरोज निवासी डालूमोदी बाजार रतलाम के खिलाफ एफआईआर दर्ज करवाई गई। आरोपितों पर शासकीय कार्य में बाधा उत्पन्न करने के साथ अन्य धाराओं के तहत प्रकरण दर्ज किया गया है।

रतलामी फीवर के लिए हमें व्हाट्सएप पर ज्वाइन करे…
https://chat.whatsapp.com/I3cXSVVXvVF8Xo4OHT2A9t
न्यूज़ इंडिया 365 – खबरों का रतलामी फीवर के व्हाट्सएप ग्रुप में जुड़ने और महत्वपूर्ण समाचारो के साथ अपने को अपडेट रखने के लिए, ऊपर दी गयी लिंक पर क्लिक करे|



