बाल चिकित्सालय में बड़ी लापरवाही आई सामने, जानिए क्या है पूरा मामला?

0

News By – विवेक चौधरी

  • रतलाम जिले का स्वाथ्य विभाग ने एक बार फिर की बड़ी लापरवाही
  • बच्चो के जिला बाल चिकित्सालय का है मामला
  • दवा की शीशी ऊपर न ही है किसी दवा कंपनी का नाम ना ही दवा का कंटेंट ओर न ही है एक्सपायरी डेट की जानकारी
  • दवाई की शीशी (कोल्ड सिरप) का कर दिया बच्चो को वितरण

जिले का स्वास्थ्य विभाग अक्सर आलोचनाओं का कठघरे में खड़ा रहता है। यहाँ की व्यवस्थाएं भगवान भरोसे ही मानी जाती है। इसके साथ ही विगत कई दिनों से जिले का स्वास्थ्य अमला अपनी करतूतों की वजह से सुर्खियों में है। स्वास्थ्य विभाग की गैरजिम्मेदाराना कार्यशैली का आलम यह है कि जिला चिकित्सालय हो या बाल चिकित्सालय जहां देखो वहीं लापरवाही एवं अव्यवस्थाओं का अंबार लगा हुआ है। हाल यह है कि लापरवाही भी ऐसी कि किसी की जान भी जा सकती हो। लेकिन शायद इससे भी किसी जिम्मेदार को कोई फर्क नही पड़ेगा।

आज भी लापरवाही का एक मामला सामने आया है। रतलाम के बाल चिकित्सालय के दवाई वितरण विभाग में बिना नाम की बिना लेबल की कोल्ड सिरप (दवाई) बीमार बच्चो को वितरित कर दी गई। कितनी दवाई का वितरण हुआ है यह भी कोई जानता नहीं है। ऐसी बिना लेबल की दवाइयां जिस पर ना ही कंपनी नाम और ना ही दवा की एक्सपायरी डेट साथ ही ना तो दवा का कंटेंट लिखा हो, का वितरण जिले के बाल चिकित्सालय से हो गया हो, तो आप क्या कहेंगे? जबकि किसी भी दशा में ऐसा नहीं होना चाहिए था। जब इस मामले की जानकारी दवाई वितरण में लगे कर्मचारियों से जानना चाही गई तो वो अपनी गलती को स्वीकारने की बजाए, गलती छुपाने व एक दूसरे पर थोपने लगे। इस मामले में प्रथमदृष्टया तो यह लगता है कि संभवत: दवाई की एक्सपायरी डेट निकल गई होगी और दवाई कंपनी को नुकसान ना हो इसलिए इस तरह से दवाई का वितरण किया जा रहा होगा। यदि मामला सामने ना आता तो ना जाने और कितनी मात्रा में वितरण होता। 

जब जिले के वरिष्ठ अधिकारी से इस मामले मे चर्चा की तो उन्होंने भी इसे बड़ी लापरवाही माना और कहा कि इसकी जांच की जाएगी और जो भी दोषी होगा उसके खिलाफ सख्त कार्यवाही की जाएगी। हालांकि विभाग घटना के जिम्मेदार पर तो कार्यवाही की बात तो कर रहा है लेकिन दवाई कंपनी के खिलाफ कार्यवाही और जिन दवाइयों का वितरण हो गया है उनके बारे में कुछ भी कहने से परेहज कर रहा है। जब जान बचाने वाले विभाग की करतूतों से जान खतरे में आ जाए तो फिर वाकई जिंदगी भगवान भरोसे ही कही जाएगी।


रतलामी फीवर के लिए हमें व्हाट्सएप पर ज्वाइन करे…

https://chat.whatsapp.com/I3cXSVVXvVF8Xo4OHT2A9t

न्यूज़ इंडिया 365 – खबरों का रतलामी फीवर के व्हाट्सएप ग्रुप में जुड़ने और महत्वपूर्ण समाचारो के साथ अपने को अपडेट रखने के लिए, ऊपर दी गयी लिंक पर क्लिक करे|