बीती अर्धरात्रि कलेक्टर सूर्यवंशी निकले शहर में, बेघर निराश्रितो को ठंड से बचाने के लिए रेन बसेरा पहुंचाया

0

News By – नीरज बरमेचा 

रतलाम कलेक्टर नरेंद्र कुमार सूर्यवंशी बीते शुक्रवार अर्धरात्रि रतलाम शहर निरीक्षण के लिए निकले इस दौरान विभिन्न स्थानों पर सोते मिले बेघर निराश्रित व्यक्तियों को ठंड से बचाने के लिए कलेक्टर ने मैजिक वाहनों के जरिए रैन बसेरों में पहुंचाया सोते पाए गए लोगों को उठाकर कलेक्टर ने समझाया कि ठंड से आपको नुकसान हो सकता है खुले में नहीं सोए प्रशासन आपके लिए व्यवस्था कर रहा है इस दौरान अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सुनील पाटीदार निगमायुक्त हिमांशु भट्ट सीएसपी हेमंत चौहान निगम स्वास्थ्य अधिकारी ए पी सिंह थाना स्टेशन रोड टीआई किशोर पाटन वाला थानाऔद्योगिक क्षेत्र टीआई वर्मा नायब तहसीलदार मनोज परमार केबी शर्मा तथा निगम एवं पुलिस का अमला मौजूद था


कलेक्टर सूर्यवंशी एवं अधिकारी कर्मचारियों ने शहर के कालिका माता परिसर दो बत्ती स्टेडियम मार्केट क्षेत्र तथा रोडवेज बस स्टैंड क्षेत्र में पहुंचकर उक्त कार्य किया कलेक्टर के निर्देश पर निगम द्वारा निराश्रित व्यक्तियों के लिए रेन बसेरों में बिस्तर इत्यादि के उचित इंतजाम किए गए लोगों को ठंड से बचाने के लिए उचित स्थान देने के लिए कलेक्टर का अभियान लगातार जारी रहेगा| 

 

 

 

 


रतलामी फीवर के लिए हमें व्हाट्सएप पर ज्वाइन करे…

https://chat.whatsapp.com/I3cXSVVXvVF8Xo4OHT2A9t

न्यूज़ इंडिया 365 – खबरों का रतलामी फीवर के व्हाट्सएप ग्रुप में जुड़ने और महत्वपूर्ण समाचारो के साथ अपने को अपडेट रखने के लिए, ऊपर दी गयी लिंक पर क्लिक करे|