[insta-gallery id="0"]
होम Highlights श्री गुरु तेग बहादुर शैक्षणिक विकास समिति द्वारा “सफर ए शहादत” कार्यक्रम...

श्री गुरु तेग बहादुर शैक्षणिक विकास समिति द्वारा “सफर ए शहादत” कार्यक्रम आयोजित…

0

News By – नीरज बरमेचा 

रतलाम सिखों के धर्मगुरुओं ने पंथ तथा हिंदू धर्म की रक्षा के लिए अपनी शहादत दी है उनके द्वारा किए गए कार्य मानवता तथा सभी धर्मों के कल्याण के लिए किए गए हैं जो अनुकरणीय हैं सिखों की शहादत को कभी भुला नहीं जा सकता यह बात श्री गुरु तेग बहादुर शैक्षणिक विकास समिति द्वारा अरविंद मार्ग स्थित गुरु तेग बहादुर एकेडमी में सफर ए शहादत कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मुख्य अतिथि नगर विधायक चेतन्य काश्यप ने कही उन्होंने कहा कि सिख समाज का इतिहास बलिदानों से भरा हुआ है उनके गुरुओं के सभी कार्य मानवता की रक्षा के लिए किए गए हैं । समिति अध्यक्ष सरदार गुरनाम सिंह ने कहा कि सिखों के दसवें गुरु गोविंद सिंह जी के चार साहिबजादे की शहादत को वीर बाल दिवस के रूप में मनाया जा रहा है । गुरु साहब के साहबजादे अजीत सिंह व जुझार सिंह की शहादत चमकोर युद्ध लड़ते हुए हुई, वही बाबा जोरावर सिंह और बाबा फतेह सिंह की शहादत वजीर खान द्वारा जिंदा दीवार में चिनवा दिए जाने से हुई । उन्होंने कहा कि बाबा मोती राम मेहरा तथा राजा टोडरमल की सेवा को भी सिख समाज कभी नहीं भूल सकता सिखों के धर्मगुरुओं ने मुगलों से वीरता पूर्वक लोहा लिया तथा कभी हार स्वीकार नहीं की ।

इससे पूर्व विधायक काश्यप ने सफर ए शहादत” प्रदर्शनी का शुभारंभ किया विधायक का सबका स्वागत समिति अध्यक्ष सरदार गुरनाम सिंह डंग ,उपाध्यक्ष हरजीत चावला सचिव अजीत छाबड़ा ,सह सचिव हरजीत सलूजा ,कोषाध्यक्ष देवेंद्र वाधवा, प्रवक्ता सुरेंद्र भामरा प्राचार्य डॉ रेखा शास्त्री आदि ने किया । इस अवसर पर एकेडमी परिसर में लगाई गई प्रदर्शनी का सैकड़ों नागरिकों ने अवलोकन किया तथा चार साहिब जादे की शहादत के बारे में जानकारी हासिल की इस अवसर पर दूध का प्रसाद भी नागरिकों को बांटा गया । पब्लिक स्कूल प्राचार्य अवनीश पांडे प्रधानाध्यापिका सरला महेश्वरी सुनीता तोमर सहित समाज जन व नागरिक मौजूद थे ।

 

 

 


रतलामी फीवर के लिए हमें व्हाट्सएप पर ज्वाइन करे…

https://chat.whatsapp.com/I3cXSVVXvVF8Xo4OHT2A9t

न्यूज़ इंडिया 365 – खबरों का रतलामी फीवर के व्हाट्सएप ग्रुप में जुड़ने और महत्वपूर्ण समाचारो के साथ अपने को अपडेट रखने के लिए, ऊपर दी गयी लिंक पर क्लिक करे|


 

 

error: Content is protected !!