News By – नीरज बरमेचा
- मंत्री देवड़ा की उपस्थिति में मंगलवार को होगी उच्च स्तरीय बैठक
रतलाम, 2 जनवरी 2023। पंजीयन विभाग में सर्वर से परेशान सर्विस प्रोवाइडर और आमजन को राहत दिलाने के लिए विधायक चेतन्य काश्यप ने पहल की है। उनके द्वारा वित्त, वाणिज्यिक कर मंत्री जगदीश देवड़ा से फोन पर चर्चा की गई और उक्त समस्या का समाधान करने की बात कही। उस पर मंत्री देवड़ा ने बताया कि मंगलवार को विभाग के अधिकारियों की उच्च स्तरीय बैठक बुलाई है, जिसमें सर्वर की परेशानी की समस्या से कैसे निजात मिल सके और कार्य सुचारू रूप से हो उस पर चर्चा होगी।

पंजीयन विभाग में रजिस्ट्री को लेकर आ रही समस्या के संबंध में विधायक काश्यप को सर्विस प्रोवाइडर और भाजपा मंडल अध्यक्ष निलेश गांधी ने जानकारी दी और बताया कि लंबे समय से वह सर्वर की परेशानी से उनके साथ उपभोक्ता भी परेशान हो रहे है। लगातार सर्वर बाधित होने से काम नहीं हो पा रहा है। ऐसे में उनके साथ आमजन को भी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। इस कारण से अब सभी सर्विस प्रोवाइडरों ने बुधवार से हड़ताल पर जाने का निर्णय लिया है। विधायक काश्यप ने सर्विस प्रोवाइडर और भाजपा मंडल अध्यक्ष गांधी से हुई विस्तृत चर्चा के बाद विभाग के मंत्री देवड़ा से फोन पर संपर्क कर सर्विस प्रोवाइडरों की परेशानी से अवगत कराया था।

रतलामी फीवर के लिए हमें व्हाट्सएप पर ज्वाइन करे…
https://chat.whatsapp.com/I3cXSVVXvVF8Xo4OHT2A9t
न्यूज़ इंडिया 365 – खबरों का रतलामी फीवर के व्हाट्सएप ग्रुप में जुड़ने और महत्वपूर्ण समाचारो के साथ अपने को अपडेट रखने के लिए, ऊपर दी गयी लिंक पर क्लिक करे|




