News By – विवेक चौधरी
मेडजीनोम लेब्स लिमिटेड, बैंगलोर के सहयोग से रतलाम प्रसूति – स्त्री रोग सोसायटी (Ratlam OBS. and GYN. Society) एवं लेबवे (LABWAY) रतलाम के संयुक्त तत्वावधान में “प्रसूति में आनुवंशिक परीक्षण” विषय पर एक कार्यशाला आयोजित की गई| जिसमे मेडजीनोम लेब्स लिमिटेड के जेनेटिक हेड एवं साइंटिफिक मैनेजर डॉ. प्रियदर्शिनी पाण्डेय (Head & Scientific Manager, MedGenome Labs Ltd.) ने “प्रसूति में आनुवंशिक परीक्षण” Genetic Testing in Obstetrics के बारे रतलाम के प्रसूति एवं स्त्री रोग चिकित्सको को कई पहलुओ को लेकर अपने विचार रखे| इसके पश्यात इंदौर से आई भ्रूण चिकित्सा सलाहकार डॉ. प्रीती पारेख तोमर (Consultant Fetal Medicine, Indore) ने “भ्रूण के विकास और डॉपलर की समझ” Understanding of Fetal Growth and Doppler पर अपने अनुभव एवं विचार साझा करे|


इस अवसर पर वरिष्ठ चिकित्सक डॉ. आशा सराफ, डॉ. पूर्णिमा सुभेदार, डॉ. प्रतिभा शर्मा, डॉ. अनुराधा गोखले, डॉ. डॉली मेहरा, डॉ. शालिनी पोखरना, डॉ. सुनीता वाधवानी, डॉ. शैफाली शाह, डॉ. प्रतिभा दीक्षित, डॉ. सारिका रावत मंडलोई, डॉ. शिखा खंडेलवाल, डॉ. सोनू बाथम, डॉ. रोमा हाड़ा, डॉ. शालिनी गुप्ता, मेडजीनोम लेब्स लिमिटेड के रीजनल हेड संदीप त्रिपाठी, नारायण परमार आदि कार्यशाला में उपस्थित थे|
कार्यक्रम के शुभारम्भ पर स्वागत भाषण रतलाम प्रसूति एवं स्त्री रोग सोसायटी की अध्यक्ष डॉ मनीषा माहेश्वरी (President of Ratlam Obstetrics & Gynaecological Society) द्वारा दिया गया| कार्यक्रम का सञ्चालन रतलाम प्रसूति एवं स्त्री रोग सोसायटी की सचिव डॉ. नेहा सराफ (Secretary of Ratlam Obstetrics & Gynaecological Society) ने किया| अंत में आभार लेबवे के संचालक नीरज बरमेचा ने किया|


रतलामी फीवर के लिए हमें व्हाट्सएप पर ज्वाइन करे…
https://chat.whatsapp.com/I3cXSVVXvVF8Xo4OHT2A9t
न्यूज़ इंडिया 365 – खबरों का रतलामी फीवर के व्हाट्सएप ग्रुप में जुड़ने और महत्वपूर्ण समाचारो के साथ अपने को अपडेट रखने के लिए, ऊपर दी गयी लिंक पर क्लिक करे|



