[insta-gallery id="0"]
होम Highlights सीए फाइनल और इंटरमीडिएट के परीक्षा के परिणाम घोषित, सिटी टॉपर –...

सीए फाइनल और इंटरमीडिएट के परीक्षा के परिणाम घोषित, सिटी टॉपर – रिचा जैन (सीए फाइनल) और केवल पिरोदिया (सीए इंटरमीडिएट)

0

News By – नीरज बरमेचा 

इंटरमीडिएट की परीक्षा में पाई केवल पिरोदिया ने 23 रैंक एवं प्रथम कुमार अजमेरा ने 43 रेंक

दी इंस्टिट्यूट ऑफ़ चार्टर्ड एकाउंटेंट्स ऑफ़ इंडिया द्वारा नवम्बर 2022 में आयोजित सीए फाइनल एवं इंटरमीडिएट परीक्षा के परिणाम मंगलवार को एक साथ घोषित किये गए। रतलाम ब्रांच के चेयरमैन सीए अंकित बरमेचा और सेक्रेटरी सीए अभिषेक रांका ने जानकारी देते हुए बताया की रतलाम शहर से उत्तीर्ण होकर सीए बने विद्यार्थियों का सम्मान समारोह न्यू रोड स्थित ब्रांच पर आयोजित किया गया जिसमे स्मृति चिन्ह द्वारा विद्यार्थियों को सम्मानित किया गया। फाइनल परीक्षा में रिचा जैन, हिमांशु मेहता, अक्षत लोढ़ा, मोइज लोखंडवाला, अपूर्वा कटारिया, खुशबू पोरवाल, मेघा जोशी, शुभ अग्रवाल, जयेश चोपड़ा ने दोनों ग्रुप और गुंजन माहेश्वरी, स्नेहा खिलोसिया ने एक ग्रुप पास कर सीए बने। साथ ही भाग्यश्री जैन, क्षैतिज नाहर, अमित अग्रवाल, मितली जैन, हितेषी छजलाणी  ने सीए फाइनल का एक ग्रुप पास किया।

इंटरमीडिएट परीक्षा में केवल पिरोदिया, प्रथम कुमार अजमेरा, दिशा दोसी, शुभम तिवारी, शुभी कोठारी, हर्ष अग्रवाल, गौरी सनाध्य ने दोनों ग्रुप और अनुराग जैन, पूजा धोधरिया, यति सोनगरा, निशरीन काबा, अर्हम संघवी, अखिलेश पाटीदार, सलोनी पोरवाल, मनिका सोनी, दर्शना राठोड, महक कटकानी, ऐश्वर्या पावेचा, दिव्या मेहता, ईश मूणत, सकीना फोटोग्राफर ने एक ग्रुप पास किया।  

रतलाम शहर के छात्र एवं छात्राएं पुरे देश में प्रत्येक परीक्षा में शहर का नाम रोशन करते आ रहे है। इस बार भी सभी की कड़ी मेहनत और लगन से शहर का नाम सुर्खियों में है। रतलाम ब्रांच की वाइस चेयरपर्सन प्रणिता जैन एवं ट्रेजरार आकाश मित्तल ने सभी को ब्रांच की ओर से हार्दिक बधाई प्रेषित की एवं सभी के उज्जवल भविष्य की कामना की। साथ ही सिकासा चेयरमैन मोहित श्रीमाल एवं कमेटी सदस्य अंचल मूणत ने असफल छात्र एवं छात्राओ से पुनः नए जोश एवं उत्साह के साथ आगामी परीक्षा की तैयारी करने के लिए प्रोत्साहित किया।

रतलाम शहर में सीए इंटरमीडिएट परीक्षा देने वाले कुल 153 परीक्षार्थी में से 9 परीक्षार्थी ने दोनों ग्रुप और 48 परीक्षार्थी ने एक ग्रुप पास किया तथा सीए फाइनल परीक्षा देने वाले कुल 139 परीक्षार्थी में से 10 परीक्षार्थी ने दोनों ग्रुप और 26 परीक्षार्थी ने एक ग्रुप में सफलता हासिल की।

 

 


रतलामी फीवर के लिए हमें व्हाट्सएप पर ज्वाइन करे…

https://chat.whatsapp.com/I3cXSVVXvVF8Xo4OHT2A9t

न्यूज़ इंडिया 365 – खबरों का रतलामी फीवर के व्हाट्सएप ग्रुप में जुड़ने और महत्वपूर्ण समाचारो के साथ अपने को अपडेट रखने के लिए, ऊपर दी गयी लिंक पर क्लिक करे|


 

 

error: Content is protected !!